
राजस्थान में पंचायती राज चुनाव घोषित हो गए हैं। देवली उपखंड में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 नवंबर को मतदान होगा, नतीजे 20 नवंबर को आएंगे।

पंच-सरपंच के लिए 5 नवंबर को होगी वोटिंग
सरपंच और पंच पद के लिए 5 नवंबर को चुनाव होंगे। मतगणना मतदान के बाद उसी रात होगी, नतीजे भी उसी दिन आ जाएंगे।
अब इस दिन भरे जाएंगे नामांकन
जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए नामांकन 19 से 23 अक्टूबर तक भरे जाएंगे, नाम वापसी 26 अक्टूबर है। सरपंच पद के लिए नामांकन 19 अक्टूबर से 4 नवंबर तक होंगे, नाम वापसी भी उसी दिन होगी।
चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। अब नई सरकारी घोषणाएं और विकास कार्य नहीं होंगे। देवली पंचायत समिति में 5 जिला परिषद सदस्य, 25 पंचायत समिति सदस्य और 48 सरपंच चुने जाएंगे।


पहले ये था चुनाव शेड्यूल


राजस्थान में कुल कितने मतदाता डालेंगे वोट





