
राजधानपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में राज्य सरकार के निर्देश पर किशोरी मेला लगा।
राजधानपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में राज्य सरकार के निर्देश पर किशोरी मेला लगा। छात्रों ने उत्साह के भाग लेकर कई विषयों पर प्रदर्शनी और गतिविधियां प्रस्तुत कीं।

कार्यक्रम में पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी गोविंद सांवरिया, एसएमसी अध्यक्ष मनीष कुमार मीणा, प्रिंसिपल रामदयाल गुर्जर, टीचर रामचरण शर्मा, शिवप्रसाद गुर्जर, कालूराम जाट, अध्यापिका हेमलता सोनी और कृष्णा शर्मा मौजूद थे।
छात्रों ने अपनी मेहनत और रचनात्मक सोच से आकर्षक प्रदर्शनियां लगाईं, जिनमें मॉडल और उपयोगी सामग्री शामिल थी। इस मेले से उन्हें अपनी प्रतिभा और कौशल दिखाने का अवसर मिला।
शिक्षकों ने प्रदर्शनियों का अवलोकन कर छात्रों की प्रतिभा की सराहना की। अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनमें खुशी का माहौल रहा। ऐसे आयोजन आत्मविश्वास, रचनात्मकता और व्यवहारिक ज्ञान बढ़ाते हैं।




