
बरोनी के हाड़ीकला गांव में सोमवार को नए कब्रिस्तान के पास मिले बुजुर्ग के शव की पहचान हुई है।
बरोनी के हाड़ीकला गांव में सोमवार को नए कब्रिस्तान के पास मिले बुजुर्ग के शव की पहचान हुई है। मृतक अराई निवासी 70 साल के भवानी शंकर गोस्वामी थे।

बरोनी थाना अधिकारी जयमल सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा पर पूछताछ के दौरान पुलिस को सुराग मिला। बुजुर्ग को रविवार को हाड़ीकला टोल पर देखा गया था, जहां उन्होंने खुद को अराई निवासी बताया था।
टोल से मिली जानकारी के बाद बरोनी पुलिस ने अराई थाना पुलिस से संपर्क कर फोटो भेजा। अराई पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिन्होंने टोंक पहुंचकर शव की पहचान की।
भवानी शंकर गोस्वामी ढिकोलिया में रिश्तेदार के घर जा रहे थे। आशंका है कि वे रास्ते में उतरकर भटकते हुए हाड़ीकला पहुंच गए। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी।



