जरूरत की खबर- मधुमक्खी डंक मारे तो क्या करें:मामूली डंक में करें 6 घरेलू उपचार, ये 5 संकेत दिखें तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं

Spread the love

फर्ज करिए कि आप किसी पार्क, खेत या बगीचे में टहल रहे हैं और अचानक मधुमक्खियों का झुंड आपके पास आ जाए। आप घबराकर भागने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस दौरान कुछ मधुमक्खियां आपको डंक मार देती हैं।

मधुमक्खी का डंक लगते ही ज्यादातर लोग ये सोचते हैं कि थोड़ी देर दर्द होगा, सूजन होगी और फिर सब ठीक हो जाएगा। अक्सर ऐसा होता भी है। लेकिन हर बार नहीं। कुछ लोगों में मधुमक्खी का डंक शरीर में गंभीर एलर्जिक रिएक्शन भी पैदा कर सकता है। कई बार मधुमक्खी का काटना जानलेवा भी हो सकता है। ऐसे में सही फर्स्ट एड और खतरे के संकेतों को पहचानना जरूरी है।

इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में बात करेंगे कि मधुमक्खी के डंक मारने से शरीर में क्या होता है। साथ ही जानेंगे कि-

  • अगर मधुमक्खी डंक मार दे तो तुरंत क्या करें?
  • किन स्थितियों में डॉक्टर को दिखाना जरूरी है?

एक्सपर्ट- डॉ. समीर राठी, कंसल्टेंट, इमरजेंसी मेडिसिन, कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल, मुंबई

सवाल- मधुमक्खी के डंक मारने से शरीर में क्या होता है?

जवाब- मधुमक्खी के डंक के साथ उसके शरीर का जहर (वेनम) स्किन में चला जाता है। इसके बाद शरीर की प्रतिक्रिया के कारण ये रिएक्शन हो सकते हैं-

  • डंक वाली जगह पर तेज दर्द और जलन हो सकती है।
  • वहां रेडनेस और सूजन हो सकती है।
  • कुछ लोगों में खुजली और गर्माहट महसूस हो सकती है।
  • शरीर का इम्यून सिस्टम जहर के खिलाफ प्रतिक्रिया करता है। इससे सूजन और दूसरे लक्षण पैदा हो सकते हैं।
  • ज्यादातर लोगों में प्रतिक्रिया डंक वाली जगह तक सीमित रहती है और कुछ घंटों में कम हो जाती है।
  • कुल मिलाकर मधुमक्खी का डंक स्किन में जहर पहुंचाता है और शरीर उस जहर के खिलाफ प्रतिक्रिया करता है। इसी वजह से दर्द, जलन और सूजन हो सकती है।

सवाल- मधुमक्खी के डंक मारने पर कौन-से संकेत मेडिकल इमरजेंसी की ओर इशारा करते हैं?

जवाब- कुछ लोगों का इम्यून सिस्टम मधुमक्खी के जहर के प्रति तेज प्रतिक्रिया करता है। इससे एनाफिलैक्सिस (तेज एलर्जिक रिएक्शन) जैसी गंभीर समस्या हो सकती है। मेडिकल इमरजेंसी के सभी संकेत ग्राफिक में देखिए-

सवाल- क्या मधुमक्खी का काटना और डंक मारना, दोनों एक ही बातें हैं?

जवाब- हां, मधुमक्खी का काटना और डंक मारना, दोनों एक ही बात है। सिर्फ भाषा का फर्क है। आम बोलचाल की भाषा में लोग कहते हैं, ‘मधुमक्खी ने काट लिया।’ लेकिन मधुमक्खी काटती नहीं, बल्कि डंक मारती है। डंक के जरिए वह स्किन में जहर छोड़ती है।

सवाल- अगर मधुमक्खी का डंक स्किन में फंस जाए तो इससे क्या रिस्क हो सकता है?

जवाब- इससे सूजन और जलन हो सकती है। कुछ केस में यह सामान्य से ज्यादा समय तक बनी रह सकती है। साथ ही स्किन को बार-बार छूने या खुजलाने से इन्फेक्शन का रिस्क भी बढ़ सकता है। इसलिए डंक दिखाई दे तो उसे जितनी जल्दी हो सके, सावधानी से हटा देना चाहिए।

सवाल- खुद डंक निकाल सकते हैं या डॉक्टर के पास जाना चाहिए?

जवाब- अगर डंक स्किन की सतह पर साफ दिखाई दे रहा है और कोई गंभीर लक्षण नहीं है, तो इसे घर पर सावधानी से निकाल सकते हैं। साफ नाखूनों या किसी पतली, सपाट चीज से धीरे से खुरचकर डंक निकाल सकते हैं। कुछ स्थितियों में डॉक्टर से कंसल्ट करना जरूरी है, जैसेकि-

  • डंक आंख, मुंह, गले या नाक के आसपास लगा हो।
  • डंक निकालना मुश्किल हो रहा हो।
  • सांस लेने में दिक्कत हो।
  • चेहरे पर सूजन जैसे एलर्जिक लक्षण दिखाई दें।

सवाल- अगर किसी व्यक्ति को पहले मधुमक्खी के डंक से गंभीर एलर्जी हो चुकी है तो अगली बार क्या सावधानी रखनी चाहिए?

जवाब- ऐसे में खास सावधानी रखें। डॉक्टर की सलाह से एपिनेफ्रिन (एड्रेनालिन) ऑटो-इंजेक्टर साथ रखें और इसके इस्तेमाल का तरीका पहले से सीखें।

यह एक मेडिकल डिवाइस है, जिसका इस्तेमाल गंभीर एलर्जिक रिएक्शन को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है। डंक लगने पर गंभीर एलर्जी के लक्षण दिखें तो तुरंत इसका इस्तेमाल करें और इमरजेंसी मेडिकल हेल्प लें।

सवाल- मधुमक्खी के डंक का दर्द और सूजन कितने समय में कम हो जाते हैं?

जवाब- आमतौर पर डंक लगने के बाद दर्द और जलन कुछ घंटों में कम होने लगती है। जबकि सूजन और लालिमा कुछ दिनों तक रह सकती है। कुछ लोगों में सूजन 2–3 दिन तक बढ़ने के बाद धीरे-धीरे कम होती है।

सवाल- अगर ढेर सारी मधुमक्खियां एक साथ अटैक कर दें तो बचने के लिए क्या करें?

जवाब- ऐसी स्थिति में तुरंत कुछ कदम उठाएं-

  • जितनी जल्दी हो सके किसी बंद जगह जैसे कमरे या कार में चले जाएं।
  • चेहरा और सिर ढकें और मुंह-नाक को कपड़े से ढक लें।
  • घबराकर हाथ-पैर न चलाएं।
  • मधुमक्खियों को मारने या भगाने की कोशिश न करें।
  • पानी में न कूदें, क्योंकि मधुमक्खियां पानी के ऊपर भी इंतजार कर सकती हैं।
  • अगर डंक लग जाए और सांस लेने में परेशानी हो, चेहरे/गले में सूजन हो या चक्कर आएं तो तुरंत मेडिकल हेल्प लें।

सवाल- जहां मधुमक्खी के काटने का रिस्क हो, वहां किन तैयारियों के साथ जाना चाहिए?

जवाब- इसके लिए पहले से कुछ सावधानियां बरतें, जैसेकि-

  • फुल स्लीव्स वाले कपड़े, फुल पैंट और जूते पहनें।
  • तेज खुशबू वाले परफ्यूम, डियो या हेयर प्रोडक्ट्स लगाने से बचें।
  • खाने-पीने की मीठी चीजों को खुला न रखें।
  • आसपास मधुमक्खियों का छत्ता दिखे तो उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
  • जिन लोगों को मधुमक्खी के डंक से गंभीर एलर्जी है, वे डॉक्टर द्वारा बताई गई एपिनेफ्रिन ऑटो-इंजेक्टर जैसी इमरजेंसी दवा साथ रखें।

Related Posts

जरूरत की खबर- लिम्फैटिक वॉकिंग क्या है:यह सामान्य वॉक से कितनी अलग, डॉक्टर से समझें इसका साइंस, फायदे और करने का सही तरीका

Spread the love

Spread the loveसोशल मीडिया पर फिटनेस से जुड़े कई ट्रेंड पॉपुलर हैं। ‘लिम्फैटिक वॉकिंग’ भी इन्हीं में से एक है। इसमें नॉर्मल वॉक के साथ गहरी सांस लेने, पोश्चर सीधा…

Read more

जरूरत की खबर- PM मोदी ने बताए आंवले के गुण:विटामिन C का पावरहाउस, विटामिन A का खजाना, डाइटीशियन से जानें खाने का सही तरीका

Spread the love

Spread the loveहाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में आंवले का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “यह फल भारतीय घरों की परंपरा का हिस्सा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

  • October 4, 2026
टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

  • October 4, 2026
रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज

  • October 4, 2026
निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज