लखनऊ के मॉल में पानी घुसा:यूपी के 42 जिलों में बारिश का अलर्ट, बिहार में 466 गांव बाढ़ की चपेट में; उत्तराखंड में लैंडस्लाइड

Spread the love

यूपी में बाढ़ के बीच फिर से मौसम बिगड़ गया है। लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर और सुल्तानपुर समेत 5 शहरों में सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। गोमती नदी का पानी 10वें दिन भी बढ़ रहा है। प्लासियो मॉल के चारों ओर पानी भर गया है।

आज 42 जिलों में बारिश का अलर्ट है। बिहार के 26 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बिजली भी गिरने की आशंका है। लेकिन 6 जिलों के करीब 466 गांव अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। करीब 8 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

उत्तराखंड में बुधवार को 8 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वहीं, यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर सारीगाड़ के पास लैंडस्लाइड होने से रास्ता बंद हो गया है। चमोली में भारी स्नोफॉल से हेमकुंड साहिब धाम बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है।

राजस्थान में 12 अक्टूबर के बाद से रात में ठंडक बढ़ने लगेगी। वहीं, 11-12 अक्टूबर को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों में बादल छाने के साथ कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

लखनऊ में बुधवार शाम को हुई तेज बारिश से गोमती नगर इलाके में सड़कें डूब गईं।

लखनऊ में बुधवार शाम को हुई तेज बारिश से गोमती नगर इलाके में सड़कें डूब गईं।

बिहार के बगहा के दोन क्षेत्र में 50 से ज्यादा घरों में पानी भरा हुआ है।

बिहार के बगहा के दोन क्षेत्र में 50 से ज्यादा घरों में पानी भरा हुआ है।

उत्तराखंड में बुधवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। देहरादून में तेज हवाओं के साथ शाम तक जोरदार बारिश हुई।

उत्तराखंड में बुधवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। देहरादून में तेज हवाओं के साथ शाम तक जोरदार बारिश हुई।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बुधवार शाम को तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बुधवार शाम को तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे।

शिमला के संजौली-ढली बाईपास पर लैंडस्लाइड के वक्त यहां से गुजर रही कार बाल-बाल बची।

शिमला के संजौली-ढली बाईपास पर लैंडस्लाइड के वक्त यहां से गुजर रही कार बाल-बाल बची।

Related Posts

राजस्थान में 12 अक्टूबर से बारिश की संभावना:3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान; दिन में तेज गर्मी, रात में ठंडक बढ़ी

Spread the love

Spread the loveराजस्थान में 12 अक्टूबर बाद से रात में ठंडक बढ़ने लगेगी। शेखावाटी के अलावा बीकानेर संभाग के एरिया में वेस्टर्न डिर्स्टबेंस से होने वाले मौसम बदलाव के बाद…

Read more

2017 के बाद सबसे कम बारिश, तीसरी बार बीसलपुर बांध नहीं भरा

Spread the love

Spread the loveजिले में मानसून की बेरुखी के कारण वर्ष 2017 के बाद इस बार जिले में सबसे कम बारिश दर्ज हुई है। 15 जून से अब तक जिले में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पेरेंटिंग- क्या 8 साल के बच्चे को बोर्डिंग भेजना सही:बच्चा डिसिप्लिन सीखेगा या बिगड़ जाएगा, असमंजस में हैं, सही फैसला कैसे लें?

  • October 8, 2026
पेरेंटिंग- क्या 8 साल के बच्चे को बोर्डिंग भेजना सही:बच्चा डिसिप्लिन सीखेगा या बिगड़ जाएगा, असमंजस में हैं, सही फैसला कैसे लें?

जरूरत की खबर- कीवी के 12 हेल्थ बेनिफिट्स:पाचन बेहतर बनाए, ब्लड शुगर कंट्रोल रखे, डॉक्टर से जानें किन्हें सावधानी बरतनी चाहिए

  • October 8, 2026
जरूरत की खबर- कीवी के 12 हेल्थ बेनिफिट्स:पाचन बेहतर बनाए, ब्लड शुगर कंट्रोल रखे, डॉक्टर से जानें किन्हें सावधानी बरतनी चाहिए

कहानी:एक व्यक्ति पहले धनी और फिर ज्ञानी भी बना, लेकिन उसका दुख दूर नहीं हुआ; ये 8 बातें सफल बना सकती हैं

  • October 8, 2026
कहानी:एक व्यक्ति पहले धनी और फिर ज्ञानी भी बना, लेकिन उसका दुख दूर नहीं हुआ; ये 8 बातें सफल बना सकती हैं