राजस्थान में 12 अक्टूबर से बारिश की संभावना:3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान; दिन में तेज गर्मी, रात में ठंडक बढ़ी

Spread the love

राजस्थान में 12 अक्टूबर बाद से रात में ठंडक बढ़ने लगेगी। शेखावाटी के अलावा बीकानेर संभाग के एरिया में वेस्टर्न डिर्स्टबेंस से होने वाले मौसम बदलाव के बाद तापमान में गिरावट होगी।

11-12 अक्टूबर को वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के असर से राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों में बादल छाने के साथ कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इस सिस्टम के जाने के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

पिछले 24 घंटे में तापमान में उतार-चढ़ाव रहा। सभी शहरों का मौसम साफ रहा। पिलानी (झुंझुनूं) में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, शेखावाटी के साथ प्रदेश के दूसरे हिस्सों में रात में ठंडक बढ़ गई है।

मौसम के बड़े अपडेट्स

सभी शहरों का पारा 26 डिग्री से नीचे: राजस्थान में अब रात का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हो रहा है। कल सबसे ज्यादा ठंडी रात सिरोही और माउंट आबू में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। फतेहपुर (सीकर), भीलवाड़ा, उदयपुर में भी न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया।

अब आगे क्या: मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज से अगले 5 दिन राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। दिन में अधिकांश शहरों का तापमान 30 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 25 डिग्री के बीच दर्ज होने की संभावना है।

कहां हो सकती है बारिश: 11 अक्टूबर से राज्य के मौसम में बदलाव हो सकता है। एक वेस्टर्न डिर्स्टबेंस एक्टिव होने से राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों (बीकानेर, जयपुर संभाग) में बादल छा सकते है और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इससे तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।

Related Posts

2017 के बाद सबसे कम बारिश, तीसरी बार बीसलपुर बांध नहीं भरा

Spread the love

Spread the loveजिले में मानसून की बेरुखी के कारण वर्ष 2017 के बाद इस बार जिले में सबसे कम बारिश दर्ज हुई है। 15 जून से अब तक जिले में…

Read more

राजस्थान में पारा 41 डिग्री के पार पहुंचा:मानसून 3 दिन देरी से विदा हुआ, इस बार सामान्य से 22 फीसदी कम बरसा

Spread the love

Spread the loveराजस्थान में करीब 3 दिन की देरी से मानसून शनिवार को पूरी तरह विदा हो गया। इस सीजन करीब 22 फीसदी कम बारिश हुई है। मानसून के जाने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारतीय नाविकों वाले जहाज पर 48 घंटे में तीसरा हमला:ब्लैक सी में 2 हमले, यूक्रेनी ड्रोन तेल टैंकर से टकराया; होर्मुज में भी 1 जहाज पर अटैक

  • October 7, 2026
भारतीय नाविकों वाले जहाज पर 48 घंटे में तीसरा हमला:ब्लैक सी में 2 हमले, यूक्रेनी ड्रोन तेल टैंकर से टकराया; होर्मुज में भी 1 जहाज पर अटैक

राजस्थान में 12 अक्टूबर से बारिश की संभावना:3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान; दिन में तेज गर्मी, रात में ठंडक बढ़ी

  • October 7, 2026
राजस्थान में 12 अक्टूबर से बारिश की संभावना:3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान; दिन में तेज गर्मी, रात में ठंडक बढ़ी

पुष्कर मेले में होगा ‘लगान’ जैसा क्रिकेट मैच:सबसे ज्यादा दूध देने वाली ऊंटनी के मुकाबले पर भी चर्चा, पढ़ें इस साल का पूरा कैलेंडर

  • October 7, 2026
पुष्कर मेले में होगा ‘लगान’ जैसा क्रिकेट मैच:सबसे ज्यादा दूध देने वाली ऊंटनी के मुकाबले पर भी चर्चा, पढ़ें इस साल का पूरा कैलेंडर