PM मोदी बोले- सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पूरे:यह आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई नीति का उदाहरण था; आगे भी करारा जवाब देंगे

Spread the love

पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड मेंसर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पूरे होने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 28-29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना ने एलओसी पार कर पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी।

मोदी ने इसे आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई नीति का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के कारण भारत ने लंबे समय तक दर्द झेला है। सर्जिकल स्ट्राइक इसी के खिलाफ निर्णायक जवाब था।

मोदी ने बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत ने अपना रुख बार-बार साफ किया है। आतंकवादी भारत पर हमला करेंगे तो उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा। मोदी ने कहा कि आज का भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रहा है।

उन्होंने 2008 के दिल्ली सीरियल ब्लास्ट और 26/11 मुंबई हमले को भी याद किया। साथ ही 9/11 हमले के 25 साल पूरे होने का जिक्र किया। उन्होंने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना भी जताई।

मन की बात के 138वें एपिसोड की बड़ी बातें…

जनगणना हम सबका राष्ट्रीय दायित्व: पीएम मोदी ने कहा कि जनगणना हम सबका राष्ट्रीय दायित्व है। मैंने 15 अगस्त को भी देशवासियों से आग्रह किया था कि इसके लिए अपना समय जरूर निकालें। जनगणना के लिए अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करने की यह सुविधा बहुत आसान है। आप अपने मोबाइल से ही अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज करा सकते हैं।

स्वच्छता के महत्व का जिक्र: पीएम मोदी बोले ने 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर स्वच्छता के महत्व का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने जीवन के कई मंत्र दिए, जिनमें स्वच्छता भी शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर स्वच्छता से जुड़े कई तस्वीरें, वीडियो और रील्स सामने आती हैं। उनके छोटे से प्रयास से पूरा समाज जुड़ रहा है।

नशा मुक्ति अभियान से जुड़े युवा: देशभर में युवाओं ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया है। मेरा भारत के तहत एंथम, स्लोगन राइटिंग और नुक्कड़ नाटक जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। सोशल मीडिया के जरिए युवा नशा मुक्त युवा का संदेश भी लोगों तक पहुंचा रहे हैं। अभियान के तहत 100 शहरों में स्वास्थ्य जांच और ध्यान शिविर जैसी गतिविधियां भी होंगी।

गणेश जी थाईलैंड में भी लोकप्रिय: गणेश जी की भक्ति भारत तक सीमित नहीं, थाईलैंड में भी लोकप्रिय है। वहां भगवान गणेश की पूजा फ्रा फिकानेट के रूप में की जाती है। थाईलैंड में गणेश से जुड़ी परंपराओं पर शोध करने वाले श्रद्धालुओं के प्रयासों से अष्टविनायक यात्रा भी लोकप्रिय हुई है।

पिग्मी हॉग की संख्या 190: असम में पिग्मी हॉग को बचाने के लिए शुरू किए गए संरक्षण कार्यक्रम से इसकी संख्या 190 से ज्यादा हो गई है। वहीं, सोनाई रूपाई वन्यजीव अभयारण्य में अतिक्रमण हटाने के बाद हाथी भी अपने पुराने इलाके में लौट आए हैं। यहां अब हाथियों के झुंड फिर दिखाई दे रहे हैं।

Related Posts

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- कांग्रेस में झगड़े की जड़ डोटासरा:सचिन और गहलोत एक-दूसरे से अब आंख तक नहीं मिलाते

Spread the love

Spread the loveटोंक, 2 घंटे पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा- कांग्रेस में झगड़े की जड़ डोटासरा हैं। कांग्रेस…

Read more

शाह बोले- दिल्ली शराब घोटाले वाले नशामुक्ति नहीं कर सकते:AAP ने पंजाब को चिट्‌टे में धकेला, 31 दिसंबर 2029 से पहले हम नशामुक्त कर देंगे

Spread the love

Spread the loveजालंधर में रैली को संबोधित करते गृहमंत्री अमित शाह। गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर रैली में कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब को चिट्‌टे में धकेल…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित