देवधाम जोधपुरिया में ध्वज पूजन के साथ लक्की मेला शुरू:3 दिवसीय मेले में 5 लाख श्रद्धालु पहुंचेंगे, आज रात आएगी पैदल यात्रा

Spread the love

निवाई, 10 मिनिट पहले

निवाई के देवधाम जोधपुरिया में मंगलवार को तीन दिवसीय लक्की मेले का ध्वज पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। भगवान देवनारायण की आस्था का यह प्रमुख केंद्र है। हरभावंता आश्रम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर बालकानंद गिरी महाराज के सानिध्य में दर्जनों संतों की मौजूदगी में मंदिर परिसर में ध्वज स्थापित किया गया। इसके साथ ही मेले की विधिवत शुरुआत हुई। यह मेला 15 से 17 सितंबर तक चलेगा।

कई राज्यों से पहुंचते हैं श्रद्धालु

इस मेले में राजस्थान के अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मंदिर प्रशासन ने मेले की तैयारियां करीब 15 दिन पहले ही शुरू कर दी थीं। मंगलवार को ध्वज पूजन के बाद प्रतिभा सम्मान समारोह भी शुरू हुआ। इसमें विभिन्न श्रेणियों की 551 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम देर रात तक चलेगा।

150 से ज्यादा कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी

श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन ने भी तैयारियां की हैं। उपखंड अधिकारी गंभीर सिंह ने बिजली, पानी और चिकित्सा सहित कई विभागों के 150 से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। ये कर्मचारी 24 घंटे अलग-अलग शिफ्ट में काम करेंगे। कर्मचारियों की टीमें मेले के दौरान व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखेंगी।

मेले के दौरान 16 सितंबर की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसी रात भामाशाह सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। 17 सितंबर को भगवान देवनारायण को खीर-पुए का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद मुख्य मेला आयोजित होगा।

मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष नरेश गुर्जर ने बताया कि मेले के लिए मंदिर परिसर को खास सजावट से सजाया गया है। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए करीब एक लाख लोगों के बैठने की क्षमता वाला डोम बनाया गया है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

2 हजार से अधिक ध्वजों के साथ पहुंचेंगे श्रद्धालु

मेले में शामिल होने के लिए अलग-अलग स्थानों से भगवान देवनारायण के 2 हजार से अधिक ध्वज लेकर श्रद्धालु निवाई पहुंचेंगे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में पैदल यात्री भी देर रात तक निवाई पहुंचेंगे। यहां ध्वज पूजन के बाद बुधवार सुबह श्रद्धालु पैदल यात्रा के रूप में देवधाम जोधपुरिया के लिए रवाना होंगे। देवधाम जोधपुरिया में हर वर्ष आयोजित होने वाले तीन दिवसीय मेले में राजस्थान सहित दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश से करीब 5 लाख श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले को लेकर मंदिर प्रशासन की ओर से करीब 15 दिन पहले से तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।

क्यों आयोजित होता है जोधपुरिया मेला ?

मंदिर के भोपा घासीराम गुर्जर ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल षष्ठी को भगवान देवनारायण के नीलाघर घोड़े का जन्म हुआ था। इसी की स्मृति में देवधाम जोधपुरिया में हर वर्ष तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। मेले में दूर-दराज से श्रद्धालु भगवान देवनारायण के दर्शन और ध्वज लेकर पहुंचते हैं।

Related Posts

टोंक छिलरी स्कूल में निकली मतदान जागरूकता रैली:हैंडबॉल खिलाड़ी मनीषा बनी ब्रांड एंबेसडर, ग्रामीणों से की वोट डालने की अपील

Spread the love

Spread the loveनवलगढ़ में पंचायत चुनाव के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जारी हैं। इसी कड़ी में टोंक छिलरी स्कूल में रैली निकली। प्रिंसिपल संजू नेहरा ने खेल प्रतिभा को जागरूकता…

Read more

निवाई वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया:वृद्धजनों को श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर और छड़ी बांटी;स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगा

Spread the love

Spread the loveनिवाई में परमार्थ सेवा समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का मकसद वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान जताना और उनके योगदान को…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक छिलरी स्कूल में निकली मतदान जागरूकता रैली:हैंडबॉल खिलाड़ी मनीषा बनी ब्रांड एंबेसडर, ग्रामीणों से की वोट डालने की अपील

  • October 5, 2026
टोंक छिलरी स्कूल में निकली मतदान जागरूकता रैली:हैंडबॉल खिलाड़ी मनीषा बनी ब्रांड एंबेसडर, ग्रामीणों से की वोट डालने की अपील

निवाई वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया:वृद्धजनों को श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर और छड़ी बांटी;स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगा

  • October 5, 2026
निवाई वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया:वृद्धजनों को श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर और छड़ी बांटी;स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगा

पदमपुरा तीर्थ में पंचामृत अभिषेक व शांतिनाथ मंडल विधान में जमकर नाचे इंद्र- इंद्राणियां

  • October 5, 2026
पदमपुरा तीर्थ में पंचामृत अभिषेक व शांतिनाथ मंडल विधान में जमकर नाचे इंद्र- इंद्राणियां