देवली, टोंक 20 मिनिट पहले

टोंक-देवली राजमार्ग पर पोल्याडा के पास मंगलवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राजाराम (41) पुत्र जगदीश जाट, निवासी जनकपुरा टोरड़ी, मालपुरा के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया- राजाराम मंगलवार सुबह कार से देवली से टोंक की ओर जा रहा था। पोल्याडा के पास उसकी कार आगे चल रहे एक डंपर में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि राजाराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में कार का अगला आधा हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी कार्रवाई की। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। राजाराम खेती का काम करता था। उसके दो बेटे है। एक बेटा एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है।




