अंग्रेजी माध्यम-मॉडल स्कूलों के स्टाफ की पोस्टिंग होगी ऑनलाइन:10 अक्टूबर तक करना होगा अपडेट, OTP से वैरिफिकेशन जरूरी

Spread the love

राजकीय अंग्रेजी माध्यम और स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों व अन्य कार्मिकों की वर्तमान पदस्थापना अब शाला दर्पण पर अपडेट की जाएगी। संस्था प्रधानों को 3 से 10 अक्टूबर तक अपने लॉगिन से सभी संबंधित कार्मिकों का स्टाफ पोस्टिंग टाइप दर्ज करना होगा। जानकारी सेवा पुस्तिका में दर्ज रिकॉर्ड से मिलान करने के बाद OTP के जरिए सत्यापित की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इसी रिकॉर्ड के आधार पर अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों से जुड़े संस्थापन संबंधी काम किए जाएंगे और प्रविष्टियों की शुद्धता व प्रमाणिकता की जिम्मेदारी संस्था प्रधान की होगी। शिक्षक संघ ने पोस्टिंग के साथ विद्यालयों में विषयवार और पदवार रिक्तियों की स्थिति भी शाला दर्पण पर स्पष्ट करने का सुझाव दिया है।

सेवा पुस्तिका से मिलान के बाद OTP से सत्यापन

प्रविष्टि करते समय संस्था प्रधानों को सेवा पुस्तिका में दर्ज रिकॉर्ड को आधार बनाना होगा। विवरण दर्ज करने के बाद प्राप्त OTP के माध्यम से इसका सत्यापन किया जाएगा। पहले से दर्ज जानकारी में संशोधन की जरूरत होने या किसी रिकॉर्ड को अनलॉक कराने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत निदेशालय को सूचना देनी होगी।

पदस्थापना संबंधी जानकारी अपडेट होने के बाद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कार्यरत कार्मिकों की वर्तमान पोस्टिंग का रिकॉर्ड शाला दर्पण पर उपलब्ध रहेगा।

पहले की प्रविष्टि में संशोधन के लिए मॉड्यूल अनलॉक कराना होगा

पूर्व में की गई प्रविष्टि में किसी प्रकार के संशोधन की आवश्यकता होने पर मॉड्यूल अनलॉक कराने के लिए निर्धारित ई-मेल mggsentrymodule@gmail.com पर पत्र भेजना होगा। साथ ही, यदि पूर्व में की गई प्रविष्टि में किसी कार्मिक की पूरी स्थिति उपलब्ध नहीं है, तो उसकी दोबारा नई प्रविष्टि नहीं की जाएगी।

विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि संस्था प्रधान द्वारा भरी गई सूचना के आधार पर ही अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के समस्त संस्थापन संबंधी कार्य किए जाएंगे। इसलिए विद्यालय में कार्यरत सभी कार्मिकों की सूचना मॉड्यूल में सेवा पुस्तिका के आधार पर संस्था प्रधान द्वारा प्राप्त OTP से प्रमाणित की जानी है। की गई सभी प्रविष्टियों की शुद्धता, सत्यता और प्रमाणिकता की पूरी जिम्मेदारी संस्था प्रधान की होगी।

शिक्षक संघ ने रिक्तियों की स्थिति भी स्पष्ट करने का सुझाव दिया

शिक्षक संघ प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने कहा – शिक्षा विभाग द्वारा अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के स्टाफ की पोस्टिंग संबंधी जानकारी शाला दर्पण पोर्टल पर अपडेट करने का निर्णय स्वागत योग्य है। इससे विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और कार्मिकों की पदस्थापना की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेगी और विभागीय स्तर पर रिकॉर्ड भी अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित रहेगा।

उन्होंने सुझाव दिया कि शाला दर्पण पर जानकारी अपडेट करने के साथ यह भी सुनिश्चित किया जाए कि विद्यालयों में विषयवार और पदवार रिक्तियों की स्थिति स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हो, ताकि स्टाफिंग व्यवस्था में किसी प्रकार की विसंगति न रहे। अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में विद्यार्थियों की जरूरत के अनुरूप पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध कराना भी विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए।

Related Posts

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों…

Read more

टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन खुशी-11’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों की तलाश और अपहरण के मामलों में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव