कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- छीना-झपटी करके भाजपा ने चुनाव जीता:नहीं तो सूपड़ा साफ हो जाता; डोटासरा के जन्मदिन पर गोसेवा कार्यक्रम मनाया

Spread the love

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रामविलास चौधरी ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस राजस्थान एकजुट है। नगर निकाय में कांग्रेस का मतदान बढ़ा। शासन, प्रशासन के सहयोग से छीना झपटी करके बीजेपी ने कई जगह चुनाव जीता है। ऐसा नहीं करती तो बीजेपी का सूपड़ा साफ होता।

अब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा के नेतृत्व में पंचायत राज चुनाव जीतेगी। डोटासरा और जूली जी के नेतृत्व में पार्टी मजबूत है। डोटासरा हमेशा व्यक्ति गत से हटकर पार्टी को मजबूत करने का काम करते हैं। टीकाराम जूली और पायलट जी से भी पार्टी को नई दिशा मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में संगठनात्मक फैसले थोपे जाते हैं, जबकि कांग्रेस में सभी निर्णय लोकतांत्रिक तरीके से लिए जाते हैं।

दरअसल, आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी टोंक की ओर से गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांधी गौशाला में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाकर सेवा की। इसके बाद केक काटकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।

जिला मुख्यालय पर गांधी गौशाला में हरा चारा और गुड़ खिलाते कांग्रेस कार्यकर्ता

जिला मुख्यालय पर गांधी गौशाला में हरा चारा और गुड़ खिलाते कांग्रेस कार्यकर्ता

छीना-झपटी करके भाजपा ने चुनाव जीता

चौधरी ने गहलोत, पायलट, डोटासरा पर बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा- मदनजी राठौड़ की खुद की हैसियत सरकार और बीजेपी में क्या है, यह सब भली भांति जानते हैं। उनको सरकार में कौन पूछ रहे है। सीएमओ में मीटिंग होती है मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष का मोबाइल हाथ से लेकर पीएसओ को दिया जाता है। तो उससे आंकलन कर लेना चाहिए कि मदन राठौड़ आपकी जमीन बीजेपी सरकार और पार्टी में क्या हैसियत है। बाद में फिर दूसरों पर पूछिएगा।

आने वाले समय में जनता देगी जवाब

निवर्तमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा ने आरोप लगाया कि नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने प्रशासन का दुरुपयोग किया। आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा न तो सरकार संभाल पा रही है और न ही संगठन।

आगामी पंचायत चुनावों में टोंक जिले की सभी पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान एवं जिला परिषद में कांग्रेस का प्रमुख बनाने के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रयास करेंगे। जिला सोशल मीडिया प्रभारी जर्रार खान ने बताया कि कार्यक्रम में देहात ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा, सेवादल जिलाध्यक्ष अब्दुल खालिक, अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष बरकत हसीन, पर्यावरण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आकाश बैरवा, खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इम्तियाज खान, महमूद शाह, वासिद नूर, महिला सेवादल जिलाध्यक्ष शबाना बी, राहुल सैनी, फोजू मीणा, केदार चौधरी, भागचंद गुर्जर, जावेद चिश्ती, मनिंदर बैरवा, पारस बैरवा, धर्मेंद्र सालोदिया, इमरान पहलवान, मूलचंद बैरवा, नवीन बैरवा, इरशाद खान, महेंद्र रजवाल, विनोद मराठा, फरीद खान, तुलसीराम मीणा, मोती बैरवा, सुभाष कुमार, विक्रम सिंह, इस्लाम मियां, सुरेंद्र रेगर एवं पूर्व पार्षद शकील मियां सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों…

Read more

टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन खुशी-11’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों की तलाश और अपहरण के मामलों में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव