
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीपलू के विद्यार्थियों को टोंक-सवाई माधोपुर सांसद हरिश्चंद्र मीणा के सहयोग से नई दिल्ली स्थित संसद भवन सहित प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों के शैक्षणिक भ्रमण का अवसर मिला।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने लोकतंत्र के सर्वोच्च सदन की कार्यप्रणाली, संविधान और संसदीय व्यवस्था को करीब से समझा। सांसद मीणा ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर लोकतांत्रिक मूल्यों की जानकारी दी और संसद भवन में उनके लिए लंच की व्यवस्था की।
दल ने दिल्ली की ऐतिहासिक धरोहरों का भी अवलोकन किया। दल में प्रधानाचार्य चौथमल चौधरी, व्याख्याता सुशीला चौधरी, छात्रा अनुप्रिया बैरवा, गुड्डी मीणा, राधा मीणा, रवीना मीणा और छात्र अभिषेक सैनी शामिल रहे। विद्यार्थियों ने इसे अविस्मरणीय अनुभव बताया।




