सरदारपुरा में स्कूली बच्चों ने निकाली जन जागरूकता रैली: जरूरतमंदों की मदद और सेवा भाव का दिया संदेश

Spread the love

जकीय प्राथमिक विद्यालय सरदारपुरा में एक विशेष जन जागरूकता रैली निकाली गई, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर बैठे जरूरतमंद लोगों की सहायता, आपसी सहयोग और सेवा भाव की अलख जगाना रहा।

रैली का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ। इस दौरान विद्यालय की छात्रा प्रतिज्ञा ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर मंगल कलश धारण कर रैली की अगुवाई की। छात्र-छात्राओं के हाथों में जन सेवा, परोपकार और सामाजिक समरसता से जुड़े प्रेरक स्लोगन लिखी तख्तियां थीं। विद्यार्थी पूरे उत्साह के साथ प्रेरक नारों का उद्घोष करते हुए गांव के प्रमुख मार्गों, चौपालों और बस्तियों से गुजरे। नन्हें विद्यार्थियों के इस उत्साह को देखकर ग्रामीणों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया और मनोबल बढ़ाया। प्रधानाध्यापक सन्दीप कुमार जैन ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों में संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना भी है।

Related Posts

दूनी : सेवा ज्योति कलश यात्रा निकली

Spread the love

Spread the loveपीएम श्री स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा एवं विश्व में भारत के नेतृत्व पर सेवा संकल्प कलश…

Read more

सोनवा ने जीता रात्रि कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब

Spread the love

Spread the loveखेल मैदान संघर्ष समिति मेहंदवास के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय रात्रि कबड्डी प्रतियोगिता में सोनवा की टीम ने खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में इलाके ही की…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दूनी : सेवा ज्योति कलश यात्रा निकली

  • October 8, 2026
दूनी : सेवा ज्योति कलश यात्रा निकली

सरदारपुरा में स्कूली बच्चों ने निकाली जन जागरूकता रैली: जरूरतमंदों की मदद और सेवा भाव का दिया संदेश

  • October 8, 2026
सरदारपुरा में स्कूली बच्चों ने निकाली जन जागरूकता रैली: जरूरतमंदों की मदद और सेवा भाव का दिया संदेश

सोनवा ने जीता रात्रि कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब

  • October 8, 2026
सोनवा ने जीता रात्रि कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब