
पीएम श्री स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा एवं विश्व में भारत के नेतृत्व पर सेवा संकल्प कलश यात्रा निकाली। पीएम श्री स्कूल से लेकर सदर बाजार तक कलश यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई।

प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसको लेकर विद्यालयों में भाषण, निबंध, आशु भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिता, पेंटिंग, रंगोली, कहानी पढ़ो, कक्षा-कक्ष स्वच्छता, कार्यालय स्वच्छता, सामुदायिक जागरूकता आदि कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।



