निवाई में श्री शांतिनाथ मंडल विधान,जिन प्रतिमाओं का अभिषेक हुआ:आर्यिका विज्ञाश्री माताजी बोलीं- जैसा सानिध्य मिलता है, वैसा ही समागम होता है

Spread the love

निवाई के विज्ञातीर्थ गुंसी में सकल दिगम्बर जैन समाज ने आर्यिका विज्ञाश्री माताजी संघ के सानिध्य में श्री शांतिनाथ मंडल विधान हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ की भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की।

जैन समाज के प्रवक्ता सुनील भाणजा और विमल जौंला ने बताया- कार्यक्रम की शुरुआत महावीरप्रसाद छाबड़ा, कल्पना जैन टोंक, विमल जौंला, नवीन जैन, कविता जैन, अशोक जैन, डब्बू जैन और हितेश छाबड़ा ने की। इन्होंने मूलनायक भगवान शांतिनाथ सहित चारों दिशाओं में स्थापित जिन प्रतिमाओं का पंचामृत अभिषेक और शांतिधारा की।

सौधर्म इंद्र नवीनकुमार जैन और कविता बाकलीवाल जयपुर ने मंडल विधान में मंडप पर 132 अष्ट द्रव्यों के साथ बादाम अर्घ्य चढ़ाए। श्रद्धालुओं ने पूजा के बाद भक्ति नृत्य भी किया।

आर्यिका विज्ञाश्री माताजी ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समय का जीवन में खास स्थान है। उन्होंने अच्छी-बुरी आदतों का संबंध संगति से बताया। माताजी ने कहा कि जैसा सानिध्य मिलता है, वैसा ही समागम होता है।

Related Posts

सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला बैठक

Spread the love

Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को टोंक जिला मुख्यालय…

Read more

निवाई के स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिताओं से नशामुक्ति का संदेश:छात्रों ने निबंध, चित्रकला, वेशभूषा में दिखाई प्रतिभा; विजेताओं को मिले पुरस्कार

Spread the love

Spread the loveनिवाई क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में छात्रों के सर्वांगीण विकास और सामाजिक जागरूकता के लिए कई कार्यक्रम हुए। इनमें रचनात्मकता, नशामुक्ति और स्वच्छता का संदेश दिया गया। महात्मा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला बैठक

  • October 7, 2026
सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला बैठक

निवाई के स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिताओं से नशामुक्ति का संदेश:छात्रों ने निबंध, चित्रकला, वेशभूषा में दिखाई प्रतिभा; विजेताओं को मिले पुरस्कार

  • October 7, 2026
निवाई के स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिताओं से नशामुक्ति का संदेश:छात्रों ने निबंध, चित्रकला, वेशभूषा में दिखाई प्रतिभा; विजेताओं को मिले पुरस्कार

10,000 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार:चार माह से था फरार, सीसीटीवी और कॉल डिटेल से मिला सुराग

  • October 7, 2026
10,000 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार:चार माह से था फरार, सीसीटीवी और कॉल डिटेल से मिला सुराग