पीपलू पुलिस ने गुम हुआ मोबाइल बरामद किया:मालिक को बुलाकर सौंपा; बोले- आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

Spread the love

पीपलू पुलिस ने ₹20 हजार का गुम स्मार्टफोन ढूंढकर मालिक को सौंपा।

टोंक की पीपलू पुलिस ने ढूंढिया निवासी प्रहलाद गुर्जर का 20 हजार रुपए का गुम हुआ स्मार्टफोन बरामद कर मोबाइल मालिक को सौंप दिया।

पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देश पर पिछले एक साल से जिले में चोरी और गुम हुए मोबाइलों की तलाश का अभियान चल रहा है। इसी के तहत यह कार्रवाई हुई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन लाल भार्गव और सर्किलअधिकारी विनोद कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी शिवचरण के नेतृत्व में टीम बनी। इसमें कॉन्स्टेबल शैतान सिंह (488) और राजेन्द्र जीतरवाल (178) शामिल थे। टीम ने साइबर टीम की तकनीकी मदद से फोन ढूंढा।

मोबाइल वापस मिलने पर प्रहलाद गुर्जर ने टोंक पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने बताया कि गुम मोबाइलों की बरामदगी के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Posts

सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला बैठक

Spread the love

Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को टोंक जिला मुख्यालय…

Read more

निवाई के स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिताओं से नशामुक्ति का संदेश:छात्रों ने निबंध, चित्रकला, वेशभूषा में दिखाई प्रतिभा; विजेताओं को मिले पुरस्कार

Spread the love

Spread the loveनिवाई क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में छात्रों के सर्वांगीण विकास और सामाजिक जागरूकता के लिए कई कार्यक्रम हुए। इनमें रचनात्मकता, नशामुक्ति और स्वच्छता का संदेश दिया गया। महात्मा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला बैठक

  • October 7, 2026
सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला बैठक

निवाई के स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिताओं से नशामुक्ति का संदेश:छात्रों ने निबंध, चित्रकला, वेशभूषा में दिखाई प्रतिभा; विजेताओं को मिले पुरस्कार

  • October 7, 2026
निवाई के स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिताओं से नशामुक्ति का संदेश:छात्रों ने निबंध, चित्रकला, वेशभूषा में दिखाई प्रतिभा; विजेताओं को मिले पुरस्कार

10,000 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार:चार माह से था फरार, सीसीटीवी और कॉल डिटेल से मिला सुराग

  • October 7, 2026
10,000 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार:चार माह से था फरार, सीसीटीवी और कॉल डिटेल से मिला सुराग