
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को टोंक जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाली सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में तैयारी बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने की। बैठक में सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं से यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए पूर्ण उत्साह तथा समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित यह यात्रा कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का अवसर है। उन्होंने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं तथा आमजन की सहभागिता का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी रामानंद गुर्जर, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाड़ोलिया, उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, प्रधान काबरा, मंत्री हरिराम यादव, ओमप्रकाश पांडे, विजय मालवानी, राम अवतार धाबाई, बलवंत मराठा, कमलेश यादव, गणेश सैनी, शंभू शर्मा, मनीष बैरवा, मंडल अध्यक्ष विष्णु चावला, भगवानदास सैनी, पार्षद राहुल गुर्जर, मुरारी प्रजापत, शिवराज भील, छोटू लाल यादव, मुजाहिद खान, राजेश साहू, शंकर चौधरी सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



