10,000 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार:चार माह से था फरार, सीसीटीवी और कॉल डिटेल से मिला सुराग

Spread the love

झिराना थाना पुलिस ने 10,000 रुपये के इनामी और ‘टॉप-10’ वांछित आरोपी पवन जोगी को गिरफ्तार किया है। वह चार माह से फरार था। यह कार्रवाई एसपी रोशन मीना के निर्देश पर हुई।

थानाधिकारी कालूराम उपनिरीक्षक ने बताया कि आरोपी पवन जोगी पर झिराना थाने में अपहरण व पोक्सो एक्ट के दो गंभीर मामले दर्ज थे।

खानाबदोश समुदाय से होने के कारण आरोपी का कोई तय ठिकाना नहीं था। वह लगातार जगह बदलकर पुलिस से बच रहा था। टीम ने उसकी गिरफ्तारी के लिए राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 4,000 किलोमीटर की यात्रा की।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे, कॉल डिटेल ट्रैक की। वेश बदलकर पूछताछ के बाद मुखबिर की जानकारी पर 06 अक्टूबर 2026 को आरोपी को पकड़ा गया। टीम में कालूराम, कैलाशचंद, सुरेंद्र, गजेंद्र सिंह, अश्विनी कुमार थे।

Related Posts

सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला बैठक

Spread the love

Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को टोंक जिला मुख्यालय…

Read more

निवाई के स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिताओं से नशामुक्ति का संदेश:छात्रों ने निबंध, चित्रकला, वेशभूषा में दिखाई प्रतिभा; विजेताओं को मिले पुरस्कार

Spread the love

Spread the loveनिवाई क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में छात्रों के सर्वांगीण विकास और सामाजिक जागरूकता के लिए कई कार्यक्रम हुए। इनमें रचनात्मकता, नशामुक्ति और स्वच्छता का संदेश दिया गया। महात्मा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला बैठक

  • October 7, 2026