खेत जोतने को लेकर विवाद, युवक पर तेजाब डालने का आरोप लगाया

Spread the love

दतवास थाना क्षेत्र के तुर्किया गांव में खेत जोतने को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति पर तेजाब डालने और परिवार के सदस्यों से मारपीट करने का आरोप सामने आया है। मामले में तुलसी देवी पत्नी कलाकार मीणा ने सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

तुलसी देवी का कहना है रविवार को जब वह अपने पति कलाकार मीणा व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेत में जुताई कर रही थी। इसी दौरान 6-7 महिला-पुरुष ने उनपर लाठी-डंडों से हमलाकर मारपीट कर दी।

तुलसी का आरोप है कि आरोपियों उसके पति कलाकार पर तेजाब फेंका गया, इससे उसकी बनाईं आंख, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में जलने की चोटें आईं। परिवाद में ट्रैक्टर पर भी तेजाब फेंकने का आरोप लगाया गया है।

इसके अलावा उसके परिवार की खेलन्ता और रामघणी के साथ मारपीट कर उन्हें घायल करने की बात भी कही गई है। उसने यह भी दावा किया कि आरोपियों के खिलाफ पूर्व में आपराधिक मामले दर्ज हैं। तुलसी देवी ने एसपी से रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करवाने और मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Related Posts

देवली में 2 करोड़ की अवैध शराब पकड़ी:कंटेनर जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार; पंजाब से गुजरात ले जा रहे थे

Spread the love

Spread the loveदेवली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से करीब 2 करोड़ रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी है। पुलिस ने कंटेनर जब्त कर चालक को गिरफ्तार…

Read more

कोटा में चोरी की 12 बाइक पकड़ी, शातिर गिरफ्तार:कोटा-बूंदी से टोंक तक पार्क-घरों के बाहर खड़े टू व्हीलर चुराता था

Spread the love

Spread the loveकोटा में घरों और सार्वजनिक जगहों के बाहर खड़े दोपहिया वाहन चोरी करने वाले शातिर चोर को कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजधानपुरा स्कूल में किशोरी मेला:छात्रों ने आकर्षक और मॉडल प्रदर्शनियां लगाई, अच्छे प्रदर्शन पर सम्मान

  • October 7, 2026
राजधानपुरा स्कूल में किशोरी मेला:छात्रों ने आकर्षक और मॉडल प्रदर्शनियां लगाई, अच्छे प्रदर्शन पर सम्मान

8 अक्टूबर से निवाई गर्ल्स कॉलेज में भूगोल प्रायोगिक परीक्षा:10 अक्टूबर तक चलेगी, फाइल, ड्राइंग के जरूरी सामान और पहचान पत्र साथ लाना होगा

  • October 7, 2026
8 अक्टूबर से निवाई गर्ल्स कॉलेज में भूगोल प्रायोगिक परीक्षा:10 अक्टूबर तक चलेगी, फाइल, ड्राइंग के जरूरी सामान और पहचान पत्र साथ लाना होगा

5वीं-8वीं परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की होगी मॉनिटरिंग:21 अक्टूबर तक हर पात्र स्टूडेंट्स का आवेदन करवाना होगा पूरा

  • October 7, 2026
5वीं-8वीं परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की होगी मॉनिटरिंग:21 अक्टूबर तक हर पात्र स्टूडेंट्स का आवेदन करवाना होगा पूरा