टोंक में एरिया डोमिनेशन, 407 गिरफ्तार:97 टीमों ने 363 ठिकानों पर दी दबिश, बदमाशों पर कसा शिकंजा

Spread the love

अपराधियों के खिलाफ चलाए गए एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत टोंक पुलिस ने जिलेभर में कार्रवाई करते हुए 407 लोगों को गिरफ्तार किया। अभियान में 351 पुलिसकर्मियों की 97 टीमों ने जिले में 363 स्थानों पर दबिश देकर अपराधियों एवं संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान लोकल एवं स्पेशल एक्ट के तहत 35 प्रकरण दर्ज कर 45 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में 384 पव्वे देशी-अंग्रेजी शराब, 17 बोतल बीयर तथा 10 लीटर हथकड़ अवैध शराब जब्त की गई। जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा। कार्रवाई के दौरान 44,490 रुपए की जुआ राशि जब्त कर 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

एक दिवसीय अभियान में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ भी जब्त किया है।

एक दिवसीय अभियान में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ भी जब्त किया है।

बदमाशों पर हुई कार्रवाई

अभियान में पुलिस ने हार्डकोर अपराधियों, सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों एवं मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं स्थाई वारंटी, उद्घोषित अपराधी, इनामी अपराधी एवं फायर आर्म्स से जुड़े मामलों में 22 आरोपियों को गिरफ्त में लिया गया। जघन्य अपराधों में भी 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा धारा बीएनएसएस के तहत 243 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

Related Posts

निवाई की दत्तवास पुलिस ने 50 आरोपियों को किया गिरफ्तार:32 जगहों पर की छापेमारी, 4 हिस्ट्रीशीटर और 5 फरार आरोपी भी पकड़े

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले की दत्तवास थाना पुलिस ने एक अभियान चलाकर 50 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीमों ने थाना क्षेत्र में 32 जगहों पर छापेमारी की। इस…

Read more

युवक की हत्या, चाकू से कान काटकर मुरकियां लूटी:घर से 400 मीटर दूर मिला शव, परिजनों का हंगामा; प्रशासन के आश्वासन पर धरना खत्म

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में बदमाश युवक का कान काटकर सोने की मुरकियां लूट ले गए। युवक दूध बेचने जा रहा था। सुबह स्कूल जा रही उसकी भतीजी और अन्य…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्टेटलेवल हॉकी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हारी टोंक टीम:अलवर-श्रीगंगानगर और भीलवाड़ा-हनुमानगढ़ में होंगे सेमीफाइनल मुकाबले

  • October 5, 2026
स्टेटलेवल हॉकी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हारी टोंक टीम:अलवर-श्रीगंगानगर और भीलवाड़ा-हनुमानगढ़ में होंगे सेमीफाइनल मुकाबले

टोंक में एरिया डोमिनेशन, 407 गिरफ्तार:97 टीमों ने 363 ठिकानों पर दी दबिश, बदमाशों पर कसा शिकंजा

  • October 5, 2026
टोंक में एरिया डोमिनेशन, 407 गिरफ्तार:97 टीमों ने 363 ठिकानों पर दी दबिश, बदमाशों पर कसा शिकंजा

अंडर-14 और अंडर-17 हॉकी टीमों का शानदार प्रदर्शन:दोनों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई, अब अजमेर और अलवर से मुकाबला

  • October 5, 2026
अंडर-14 और अंडर-17 हॉकी टीमों का शानदार प्रदर्शन:दोनों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई, अब अजमेर और अलवर से मुकाबला