800-KM दूर अयोध्या से घूस लेने पहुंचे, 3 पुलिसकर्मी गिरफ्तार:सीकर में 3 दिन रुके, 2.80 लाख रुपए रिश्वत लेकर जाते समय ACB ने पकड़ा

Spread the love

सीकर में ACB टीम ने अयोध्या (UP) साइबर पुलिस के SI और 3 कॉन्स्टेबल को 2.80 लाख रुपए रिश्वत लेकर जाते समय पकड़ा। तीनों पुलिसकर्मी साइबर ठगी के आरोपी से घूस लेकर अयोध्या लौट रहे थे।

पीड़ित की सूचना पर ACB टीम ने मंगलवार दोपहर सीकर-बीकानेर नेशनल हाईवे पर रसीदपुरा टोल पर आरोपियों को रोक लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने अपनी कार से ACB टीम की गाड़ी को टक्कर मारकर भागने की भी कोशिश की।

सीकर के युवक के खिलाफ आयोध्या साइबर ठगी का मामला दर्ज था। मामले को रफा-दफा करने के लिए 8 लाख रुपए मांगे थे, 4 लाख रुपए पहले ले चुके थे।

अयोध्या साइबर पुलिस के सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह, कॉन्स्टेबल गौरव,सोहन और पवन त्रिपाठी 800 किमी दूर से रिश्वत लेने आए थे। एसीबी टीम गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

सीकर ACB की गाड़ी को टक्कर मारने भागने की कोशिश की

सीकर ACB के ASP विजय सिंह ने बताया- तीनों आरोपी परिवादी से रिश्वत लेने 3 दिन पहले सीकर आए थे। रिश्वत के रुपए लेकर अयोध्या लौट रहे थे। परिवादी की सूचना पर सीकर ACB टीम ने पहले से जाल बिछा रखा था।

सीकर-बीकानेर नेशनल हाईवे पर रसीदपुरा टोल पर आरोपियों को गाड़ी को रोका। इसके बाद चेकिंग के दौरान उनके पास से रिश्वत के 2.80 लाख रुपए मिले। पूछताछ में तीनों आरोपी रकम के बारे में बता नहीं पाए।

तीनों ने एसीबी की गाड़ी को अपनी कार से टक्कर मारकर भागने की कोशिश की। एसीबी टीम ने सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह, कॉन्स्टेबल गौरव,सोहन और पवन त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी टीम ने आरोपियों से रिश्वत के रुपए बरामद कर लिए।

एसीबी टीम ने आरोपियों से रिश्वत के रुपए बरामद कर लिए।

मामले को रफा-दफा करने के लिए मांगी थी रिश्वत

ASP विजय सिंह ने बताया- सीकर जिले के रहने वाले परिवादी ने एसीबी में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया था कि 2024 में उसके खिलाफ अयोध्या के साइबर पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज हुई थी। मामले में पुलिसकर्मी 4 लाख रुपए पहले ले चुके थे। अब केस को रफा-दफा करने के नाम पर चार लाख की डिमांड की। इसके बाद 2.80 लाख रुपए में सेटलमेंट हुआ। आरोपियों ने अधिकारियों तक पैसे पहुंचाने की बात कही।

आरोपी पुलिसकर्मी निलंबित

अयोध्या में साइबर अपराध की जांच के दौरान रिश्वत लेने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने मंगलवार देर शाम यह कार्रवाई की। निलंबित पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक यशवंत सिंह, कांस्टेबल पवन कुमार त्रिपाठी, कांस्टेबल सोहन लाल और कांस्टेबल गौरव शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, चारों साइबर क्राइम थाना अयोध्या में तैनात थे। साइबर अपराध से जुड़े एक मामले की जांच के दौरान इन पर रिश्वत लेने का आरोप लगा था। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर चारों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

Related Posts

जज ने कविता पढ़कर पूरे परिवार को दी उम्रकैद:प्रेमिका के हत्यारे से बोलीं- न्याय का संदेश यही, निर्दोष का खून व्यर्थ नहीं

Spread the love

Spread the loveटोंक, 1 घंटे पहले टोंक की SC-ST कोर्ट ने प्रेमिका की हत्या के दोषी प्रेमी, उसकी मां, बहन और भाई को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जज आरती…

Read more

ब्लैकबोर्ड-मेरी बेटी से रेप किया, कलेजा निकालकर खा गए:संतान के लिए पड़ोसी ने तांत्रिक के कहने पर जुबान काटी, आंख फोड़ी

Spread the love

Spread the loveउत्तर प्रदेश के कानपुर का एक मोहल्ला। दिवाली के ठीक अगले दिन। शोर शांति में तब्दील हो चुका था। सुबह करीब 5 बजे कुछ औरतें टहल रही थीं।…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित