उनियारा पुलिस का मादक पदार्थों के खिलाफ एक्शन:महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार, मौके से 10.85 ग्राम स्मैक जब्त

Spread the love

टोंक जिले में नशा तस्करों और अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उनियारा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक की खरीद-फरोख्त करते हुए एक महिला समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से 10.85 ग्राम अवैध स्मैक और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

यह कार्रवाई टोंक जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव और पुलिस उप अधीक्षक सर्किल उनियारा अशोक कुमार के सुपरविजन में की गई। उनियारा थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक ओम कंवर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।

पुलिस टीम ने बताया कि 18 अगस्त को क्षेत्र में निगरानी के दौरान स्मैक की खरीद-फरोख्त कर रहे तीन बदमाशों को रंगे हाथ पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से 10.85 ग्राम अवैध स्मैक और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए।

पुलिस ने तीनों बदमाशो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार किए गए बदमाशों में श्योपुरा, थाना उनियारा, जिला टोंक निवासी धारासिंह (42) बेटा भागीरथ मीना, उसकी पत्नी अनिता (40) और वार्ड नं. 08 अलीगढ़, थाना अलीगढ़, जिला टोंक निवासी दिलखुश (20) बेटा रामअवतार कीर शामिल हैं। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी ओम कंवर के साथ कांस्टेबल देवी शंकर, केदार, महिला कांस्टेबल सपना और कांस्टेबल मनीष शामिल थे।

Related Posts

जज ने कविता पढ़कर पूरे परिवार को दी उम्रकैद:प्रेमिका के हत्यारे से बोलीं- न्याय का संदेश यही, निर्दोष का खून व्यर्थ नहीं

Spread the love

Spread the loveटोंक, 1 घंटे पहले टोंक की SC-ST कोर्ट ने प्रेमिका की हत्या के दोषी प्रेमी, उसकी मां, बहन और भाई को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जज आरती…

Read more

ब्लैकबोर्ड-मेरी बेटी से रेप किया, कलेजा निकालकर खा गए:संतान के लिए पड़ोसी ने तांत्रिक के कहने पर जुबान काटी, आंख फोड़ी

Spread the love

Spread the loveउत्तर प्रदेश के कानपुर का एक मोहल्ला। दिवाली के ठीक अगले दिन। शोर शांति में तब्दील हो चुका था। सुबह करीब 5 बजे कुछ औरतें टहल रही थीं।…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित