
डेगाना विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता गिरधारी मुंडेल को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें आगामी पंचायतराज चुनावों के लिए टोंक जिले के मालपुरा, टोडारायसिंह और पचेवर क्षेत्रों का प्रभारी कॉर्डिनेटर बनाया गया है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने यह नियुक्ति की है।

गिरधारी मुंडेल पहले डेगाना शहर कांग्रेस अध्यक्ष और राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव रह चुके हैं। वे लगातार तीन बार पार्षद भी चुने गए हैं। इस बार उन्होंने डेगाना नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस के चेयरमैन प्रत्याशी के रूप में भी चुनाव लड़ा था।



