6 IAS और 7 RAS अफसरों के ट्रांसफर:निकाय चुनाव की आचार संहिता के बीच छोटा प्रशासनिक फेरबदल; उदयपुर संभाीय आयुक्त का तबादला

Spread the love

राज्य सरकार ने निकाय चुनाव की आचाार संहिता के बीच 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। तीन एपीओ आईएएस अफसरों को पोस्टिंग दी गई है। उदयपुर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी का तबादला टीएडी आयुक्त के पद पर किया है। वहीं एपीओ चल रहे खजान सिंह को उदयपुर के संभागीय आयुक्त के पद पर पोस्टिंग दी गई है।

एपीओ चल रहे एच. गुईटे को ओएसडी, एचसीएम रीपा जयपुर और अविचल चतुर्वेदी को आयुक्त खाद्य सुरक्षा के पद पर लगाया है। सोहनलाल का तबादला अतिरिक्त आयुक्त वाणिज्यिक कर से कृषि विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर किया है। दिव्यांश सिंह को ब्यावर एसडीएम से शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव लगाया है।

RAS के भी ट्रांसफर, एक का तबादला रद्द 7 आरएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। 1 आरएएस अधिकारी का तबादला रद्द किया है। सुशील कुमार सैनी का सहायक कलेक्टर सीकर से एसडीओ नोहर के पद पर किया गया तबादला रद्द कर दिया गया है।

राजलक्ष्मी गहलोत को एडीएम चित्तौड़गढ़ से एडीएम भू-अवाप्ति चित्तौड़गढ़, जगत राजेश्वर को उपसचिव कृषि विभाग से उपसचिव महिला आयोग जयपुर के पद पर लगाया है। जयपाल सिंह राठौड़ को उपायुक्त अजमेर विकास प्राधिकरण से एसडीओ ब्यावर में पोस्टिंग दी है।

कार्तिकेय मीणा को डीएसओ कोटा से एसडीओ अकलेरा, पूजा मीणा को भू-अवाप्ति अधिकारी ईआरसीपी प्रोजेक्ट जल संसाधन विभाग अलवर से एसडीओ भवानी मंडी के पद पर लगाया है।

सुनीता यादव-3 को कार्यकारी निदेशक परिवेदना निस्तारण राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी जयपुर से एसडीओ नोहर हनुमानगढ़ और बनवारी लाल बैरवा को एसडीओ अकलेरा से सहायक कलेक्टर भादरा के पद पर पोस्टिंग दी गई है।

Related Posts

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों…

Read more

टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन खुशी-11’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों की तलाश और अपहरण के मामलों में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव