5.10 मीटर पर बह रही त्रिवेणी नदी:24 घंटे में बीसलपुर पहुंचेगा पानी, देवली में भी एक घंटे तेज बारिश

Spread the love

चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में हुई बारिश के बाद बीगोद में त्रिवेणी नदी 5.10 मीटर पर बह रही है। त्रिवेणी केंद्र बनास, बेड़च और मेनाली नदियों के संगम पर स्थित है। यहां से करीब 24 घंटे में ये पानी बीसलपुर पहुंचेगा। बीसलपुर का जलस्तर अभी 313.57 आरएल मीटर है। 24 जुलाई को जलस्तर 313.62 आरएल मीटर था।

बांध की कुल भराव क्षमता 25.320 टीएमसी है। बांध अभी 65.42 प्रतिशत भरा हुआ है। बांध के कैचमेंट एरिया में बीते 24 घंटे में 10 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

बारिश नहीं होने के कारण बीसलपुर में नहीं आया था पानी

इस मानसून सीजन में शुरुआत कमजोर रहने के कारण बीसलपुर बांध में पानी की आवक सीमित रही थी। यदि आगामी दिनों में कैचमेंट क्षेत्र में बारिश जारी रहती है, तो बीसलपुर बांध में पानी की आवक और बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने देवली क्षेत्र में आज फिर से बारिश, बादल छाए रहने और बिजली कड़कने की संभावना जताई है। बता दें..पिछले वर्ष जुलाई महीने में ही बीसलपुर बांध पूरा भर गया था।

देवली में एक घंटे तेज बारिश हुई

मंगलवार शाम देवली में करीब एक घंटे तक हुई बारिश से शहर तरबतर हो गया। इसे सीजन की अब तक की सबसे तेज और पर्याप्त बारिश माना जा रहा है, जिससे शहर की सड़कों पर पानी जमा हो गया और कई जगह नालियां ओवरफ्लो हो गईं।

तेज बारिश के चलते तहसील परिसर सहित कई सरकारी कार्यालयों के परिसर में भी पानी भर गया। शहर के छतरी चौराहे पर बारिश का पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर की विभिन्न कॉलोनियों में भी जगह-जगह पानी भर गया। बारिश के कारण कुछ ही देर में शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गईं और मौसम सुहावना हो गया।

Related Posts

घाड़ में तेज बारिश से गर्मी से राहत, तापमान गिरा:तेज हवाएं चली, फसलों को भी फायदा

Spread the love

Spread the loveघाड़, 1 घंटे पहले घाड़ में 20 मिनट बारिश से गर्मी-उमस से राहत, तापमान गिरा। मंगलवार शाम को घाड़ में बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से…

Read more

निवाई मंडी में बारिश से किसानों का बाजरा भीगा:प्लेटफॉर्म पर रखा व्यापारियों का माल, 5 और 10 बोरी बाजरा खराब

Spread the love

Spread the loveनिवाई, 18 घंटे पहले निवाई उपखंड में सोमवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। शहर और आसपास के कई गांवों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित