350 रन बनाने के बावजूद तीसरी बार हारा भारत:रोहित सबसे तेज 10 हजार वनडे रन बनाने वाले ओपनर; वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा रनचेज

Spread the love

वेस्टइंडीज ने भारत को तीसरे वनडे में 5 विकेट से हरा दिया। न्यू चंडीगढ़ में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 351 रन बनाए थे। इसके बावजूद उसे हार झेलनी पड़ी। यह तीसरा मौका है, जब टीम 350+ रन बनाकर भी हार गई।

शनिवार को वेस्टइंडीज ने 48.2 ओवर में टारगेट हासिल किया। यह टीम का वनडे में सबसे बड़ा सफल रनचेज भी है।

रोहित शर्मा बतौर ओपनर सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा।

भारत-वेस्टइंडीज तीसरे वनडे के टॉप रिकॉर्ड्स…

1. भारत 350+ रन भी डिफेंड नहीं कर सकी

भारत को तीसरी बार 350+ रन बनाने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसा हुआ था।

सचिन-जयसूर्या का क्लब में शामिल हुए रोहित

रोहित शर्मा ने वनडे में ओपनर के तौर पर 10 हजार रन पूरे किए। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, सनथ जयसूर्या और क्रिस ने यह उपलब्धि हासिल की।

रोहित सबसे कम 202 पारियों में इस मुकाम तक पहुंचे। उनसे पहले सचिन ने 214 पारियों में 10 हजार रन बनाए थे।

2. रोहित 75वीं बार 100+ रन की साझेदारी में शामिल हुए

रोहित ने ऋतुराज के साथ तीसरे विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी की। वे 75वीं बार 100+ रन की साझेदारी में शामिल हुए। सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी के मामले में वे तीसरे नंबर पर हैं।

3. भारत ने 7.43 के रनरेट से बल्लेबाजी की

भारत ने वनडे सीरीज में 7.43 के रन रेट से रन बनाए। यह 3 या उससे ज्यादा मैचों वाली द्विपक्षीय वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन रेट है। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड है। टीम ने 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 7.15 के रनरेट से बल्लेबाजी की थी।

4. भारत ने 45वीं बार 350+ रन बनाया

भारत ने 7 विकेट पर 351 रन बनाए। टीम ने 45वीं बार वनडे में 350+ का टोटल बनाया। साउथ अफ्रीका 36 बार के साथ दूसरे नंबर पर है।

5. भारत ने सीरीज में सबसे ज्यादा 45 छक्के लगाए

भारत ने 3 मैचों में 45 छक्के लगाए। यह तीन मैचों की द्विपक्षीय वनडे सीरीज में किसी टीम के सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले इंग्लैंड ने 2021 में तीन मैचों में भारत के खिलाफ ही 37 छक्के लगाए थे।

भारत किसी भी द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में इंग्लैंड के साथ चौथे नंबर पर है।

6. कोहली को पहली गेंद पर आउट करने वाले चौथे गेंदबाज बने सील्स

विराट कोहली को वनडे में पहली गेंद पर आउट करने वाले जेडन सील्स चौथे गेंदबाज बन गए। इस लिस्ट में 3 वेस्टइंडीज के प्लेयर हैं।

7. बरार लगातार तीन वनडे में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज

गुरनूर बरार ने इस सीरीज की 3 वनडे पारियों में 253 रन दिए। वे लगातार 3 वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

8. राहुल ने नंबर-5 पर तीसरी सबसे बड़ी भारतीय पारी खेली

राहुल ने नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 129 रन बनाए। यह भारत के लिए नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए तीसरी सबसे बड़ी पारी है।

9. वेस्टइंडीज का वनडे में सबसे बड़ा सफल रनचेज

वेस्टइंडीज ने न्यू चंडीगढ़ में 352 रन का लक्ष्य हासिल किया। यह वनडे में वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा सफल रन चेज है।

10. शाई होप ने भारत के खिलाफ रनचेज में हाईएस्ट स्कोर बनाया

होप ने न्यू चंडीगढ़ में नाबादा 162 रन की पारी खेली। यह भारत के खिलाफ वनडे में रनचेज करते हउए सबसे बड़ी पारी है। उन्होंने श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान को पीछे छोड़ा।

11. होप ने बतौर विकेटकीपर-कप्तान सबसे ज्यादा 8 शतक लगाए

शाई होप वनडे में बतौर विकेटकीपर-कप्तान आठवां शतक लगाया। वे इस मामले में पहले से टॉप पर हैं। उन्होंने 53 मैचों में 8 शतक लगाए हैं। एमएस धोनी 6 शतक के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

12. होप ने भारत में चौथा शतक लगाया

शाई होप ने भारत में भारत के खिलाफ अपना चौथा वनडे शतक लगाया। वे न्यूजलैंड के डैरिल मिचेल के साथ संयुक्त दूसरे नंबर पर हैं।

13. अमीर जंगू ने तीनों पारियों में 50+ स्कोर बनाया

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज अमीर जंगू ने इस सीरीज की तीनों पारियों में 50+ का स्कोर बनाया। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं।

Related Posts

एशियन गेम्स में चीन के 169 गोल्ड, भारत के 21:आबादी बराबर फिर 8 गुना का फर्क कैसे; आखिर कमी कहां रह जाती है

Spread the love

Spread the loveक्रिकेट, कबड्डी और हॉकी… एशियन गेम्स 2026 के दौरान इन तीनों खेलों में भारत की बादशाहत रही। महिला और पुरुषों दोनों कैटेगरी में भारत ने सभी 6 गोल्ड…

Read more

धनंजय सिंह बोले-बेनीवाल ने झोली फैलाकर मांगी थी मदद:फिर विधानसभा चुनाव में हराने की कोशिश की; RCA इलेक्शन में मैंने बगावत नहीं की

Spread the love

Spread the loveराजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। RCA अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे धनंजय सिंह खींवसर ने भास्कर से बातचीत में सांसद…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:एक आदत सफलता के लिए सबसे जरूरी है; 9 बातें ध्यान रखेंगे, तो विचार पॉजिटिव बने रहेंगे

  • October 5, 2026
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:एक आदत सफलता के लिए सबसे जरूरी है; 9 बातें ध्यान रखेंगे, तो विचार पॉजिटिव बने रहेंगे

कहानी- लालची व्यक्ति के प्राण लेने पहुंचे यमराज:पैसा कमाएं, लेकिन ये 10 बातें भी ध्यान रखें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है

  • October 5, 2026
कहानी- लालची व्यक्ति के प्राण लेने पहुंचे यमराज:पैसा कमाएं, लेकिन ये 10 बातें भी ध्यान रखें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है

सुप्रीम कोर्ट ने 135 साल पुरानी लाइब्रेरी पर जवाब मांगा:सरकार से पूछा- सेंट्रल विस्टा में 8.5 लाख किताबों के लिए कितनी जगह, क्या 2 कमरे मिलेंगे

  • October 5, 2026
सुप्रीम कोर्ट ने 135 साल पुरानी लाइब्रेरी पर जवाब मांगा:सरकार से पूछा- सेंट्रल विस्टा में 8.5 लाख किताबों के लिए कितनी जगह, क्या 2 कमरे मिलेंगे