2028 तक सभी डिजिटल-फील्ड्स में इंसानों को पीछे छोड़ेगा AI:मस्क का दावा- कोडिंग में भी कॉम्पिटिशन नहीं कर पाएंगे इंसान

Spread the love

टेस्ला और X के मालिक इलॉन मस्क ने दावा किया है कि AI 2028 तक दुनिया की सभी डिजिटल फील्ड्स में महारत हासिल कर लेगा और इंसानों को पीछे छोड़ देगा। मस्क ने यह बयान पॉपुलर AI रिसर्चर फ्रांसुआ शोले की एक थ्योरी के जवाब में दिया है।

शोले ने 2021 में भविष्यवाणी की थी कि अगले 10 से 20 सालों में दुनिया की लगभग हर साइंटिफिक ब्रांच- फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और आर्कियोलॉजी मूल रूप से कंप्यूटर साइंस की एक ब्रांच बन जाएगी।

शोले ने हाल ही में अपनी पुरानी पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि उनकी यह भविष्यवाणी अब सच साबित होती दिख रही है। हालांकि, इलॉन मस्क ने इस टाइमलाइन को धीमी बताते हुए कहा कि AI की रफ्तार इससे कहीं ज्यादा तेज है।

इलॉन मस्क ने यह बाते भी कही हैं

1. डिजिटल टास्क: कोडिंग, रिसर्च, राइटिंग, लीगल एनालिसिस, अकाउंटिंग, और डेटा एनालिसिस जैसे काम, जो सिर्फ डेटा और कंप्यूटर पर निर्भर हैं, उन्हें AI 2027-2028 तक पूरी तरह डोमिनेट कर लेगा।

मस्क के मुताबिक, अगले साल तक AI सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में ‘स्टॉकफिश’ (चेस इंजन) के स्तर पर पहुंच जाएगा, जिससे इंसान कोडिंग में उसके साथ कॉम्पिटिशन नहीं कर पाएंगे।

2. फिजिकल टास्क: जिन कामों को इंसान फिजिकली करता है जैसे- मैन्युफैक्चरिंग या कंस्ट्रक्शन, उसमें AI को इंसानों की बराबरी करने में थोड़ा ज्यादा समय लगेगा। हालांकि, इसके लिए मस्क अपनी ह्यूमनॉइड रोबोट ‘ऑप्टिमस’ सीरीज पर तेजी से काम कर रहे हैं।

शोले का दावा: हर साइंस अब कंप्यूटर साइंस है

फ्रांसुआ शोले ने अपनी थ्योरी को समझाने के लिए साल 2000 का उदाहरण दिया। उस समय अगर कोई कहता कि भविष्य में ज्यादातर कंपनियां टेक कंपनियां बन जाएंगी, तो लोग उनका मजाक उड़ाते थे।

हालांकि, 20 साल बाद आज वॉलमार्ट और फेडेक्स जैसी रिटेल और लॉजिस्टिक्स कंपनियां सॉफ्टवेयर के दम पर ही चल रही हैं। शोले के अनुसार, यही बदलाव अब साइंस के हर क्षेत्र में हो रहा है….

  • प्रोटीन फोल्डिंग और बायोलॉजिकल रिसर्च: AI मॉडल कठिन बायोलॉजिकल स्ट्रक्चर को सेकंडों में डिकोड कर रहे हैं।
  • मटीरियल साइंस और क्लाइमेट मॉडल: नए पदार्थों की खोज और जलवायु परिवर्तन के पैटर्न को समझने के लिए AI सिमुलेशन सबसे मुख्य जरिया बन चुके हैं।

शोले का कहना था कि इस बदलाव में 10-20 साल लगेंगे, लेकिन मस्क का मानना है कि यह काम महज अगले 1 से 2 सालों में पूरा हो जाएगा।

भारत पर क्या होगा असर?

अगर मस्क की भविष्यवाणी का 50% हिस्सा भी सच साबित होता है, तो भारत के आईटी और नॉलेज सेक्टर पर इसका बड़ा प्रभाव पड़ेगा…

  • आईटी और बीपीओ इंडस्ट्री: कोडिंग और डेटा एंट्री जैसे डिजिटल कामों में AI के आने से भारतीय आईटी कंपनियों को अपने बिजनेस मॉडल में तेजी से बदलाव करना होगा।
  • रिसर्च और इनोवेशन: भारतीय वैज्ञानिकों और रिसर्चर्स के लिए AI टूल्स की मदद से दवाइयों, स्पेस टेक्नोलॉजी और एग्रीकल्चरल साइंस में तेजी से नई खोज करना आसान हो जाएगा।
  • स्किल डेवलपमेंट: केवल बेसिक कोडिंग या थ्योरेटिकल नॉलेज रखने वाले युवाओं के बजाय, AI टूल्स को सही दिशा देने जैसे- प्रॉम्प्टिंग और सिमुलेशन वाले प्रोफेशनल्स की मांग बढ़ेगी।

Related Posts

किसान विकास पत्र स्कीम में 7.5% ब्याज:9 साल 7 महीने में पैसा होगा दोगुना, जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें

Spread the love

Spread the loveअगर आप इन दिनों कहीं निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र स्कीम के बारे में जान लेना चाहिए। इसमें 7.5%…

Read more

कैफे-3 के नए नियम, EV सस्ती होंगी:नई पेट्रोल-डीजल गाड़ियों का माइलेज 30 kmpl करना होगा, कंपनियों को 5 साल का समय मिला

Spread the love

Spread the loveआने वाले दिनों में ईवी सस्ती हो सकती है। वहीं पेट्रोल-डीजल गाड़ियों में ज्यादा माइलेज मिल सकता है। केंद्र सरकार ने पैसेंजर गाड़ियों के लिए CAFE-3 नियमों की…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव