चित्तौड़गढ़ जिले में 3 घंटे में 2 इंच बरसात:धौलपुर-दौसा में मकान ढहे; झालावाड़ में भारी बारिश की चेतावनी, कल स्कूलों की छुट्टी

Spread the love

राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ी सादड़ी कस्बे में रविवार को 3 घंटे में 2 इंच पानी बरसा। दोपहर करीब 3 बजे बारिश का दौर शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चली। इस दौरान कानोड़ दरवाजा क्षेत्र में दुकानों में पानी घुस गया।

दौसा जिले के महवा सहित कई इलाकों में लगातार बारिश का दौर जारी है। यहां दुकान-घरों में पानी घुस गया है। महवा क्षेत्र के धनतुरी गांव में एक मकान ढह गया। मकान खाली था जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

धौलपुर लगातार बारिश के कारण चंबल नदी का जलस्तर एक रात में 8 मीटर तक बढ़ गया है। रविवार सुबह से नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है। जिले के मांगरोल गांव में बारिश के कारण एक मकान भी ढह गया।

झालावाड़ जिले में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए सोमवार सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी कर दी है। प्रशासन ने लोगों से बेवजह जलभराव वाले इलाकों, नदी-नालों और तेज बहाव वाली जगहों पर जाने से बचने की अपील की है।

जिले में हो रही लगातार बारिश के कारण खानपुर क्षेत्र में परवन नदी पर बने बांध के 2 गेट 2.9 मीटर खोलकर 297 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। इसी प्रकार छापी बांध के दो गेट आधा-आधा मीटर खोलकर 2754 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।

अब देखिए- राजस्थान के मौसम की PHOTOS…

चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ी सादड़ी कस्बे में 3 घंटे में 2 इंच पानी बरसा। इस दौरान कानोड़ दरवाजा क्षेत्र में दुकानों में पानी घुस गया।

चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ी सादड़ी कस्बे में 3 घंटे में 2 इंच पानी बरसा। इस दौरान कानोड़ दरवाजा क्षेत्र में दुकानों में पानी घुस गया।

धौलपुर में पार्वती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इस नदी के डैम के चार गेट भी आज खोले गए। वहीं, जिले के मांगरोल गांव में एक मकान भी ढह गया।

धौलपुर में पार्वती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इस नदी के डैम के चार गेट भी आज खोले गए। वहीं, जिले के मांगरोल गांव में एक मकान भी ढह गया।

धौलपुर में चंबल नदी का वर्तमान लेवल करीब 129 मीटर पर पहुंच गया है। इस कारण आसपास के एरिया में अलर्ट जारी किया गया है।

धौलपुर में चंबल नदी का वर्तमान लेवल करीब 129 मीटर पर पहुंच गया है। इस कारण आसपास के एरिया में अलर्ट जारी किया गया है।

दौसा के महवा में लगातार बरसात के कारण एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान के दो कमरे शनिवार रात को ढह गए।

दौसा के महवा में लगातार बरसात के कारण एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान के दो कमरे शनिवार रात को ढह गए।

दौसा के महवा में रविवार रातभर हुई बारिश के कारण हालात बिगड़ गए है। शहर में जगह-जगह जलभराव के साथ फसलों को भी नुकसान हुआ है।

दौसा के महवा में रविवार रातभर हुई बारिश के कारण हालात बिगड़ गए है। शहर में जगह-जगह जलभराव के साथ फसलों को भी नुकसान हुआ है।

बारां जिले में इन दिनों कई नदियों में जलस्तर बढ़ गया है। ग्रामीण इलाकों में रास्ता बंद होने के कारण लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। फोटो रैपी नदी का है।

बारां जिले में इन दिनों कई नदियों में जलस्तर बढ़ गया है। ग्रामीण इलाकों में रास्ता बंद होने के कारण लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। फोटो रैपी नदी का है।

लगातार बरसात के कारण झालावाड़ के कालीसिंध और छापी डैम का जलस्तर बढ़ गया है। इन बाधों से पानी की निकासी की जा रही है।

लगातार बरसात के कारण झालावाड़ के कालीसिंध और छापी डैम का जलस्तर बढ़ गया है। इन बाधों से पानी की निकासी की जा रही है।

मानसून के बड़े अपडेट्स

4 इंच तक पानी बरसा: पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बरसात सवाई माधोपुर के खंडार में हुई। यहां 102MM पानी बरसा। करौली, भरतपुर, अलवर जिलों के अलग-अलग इलाकों में 3 इंच तक बारिश रिकॉर्ड हुई। अजमेर, बारां, बूंदी, दौसा, धौलपुर, करौली, टोंक, सीकर, कोटा, भीलवाड़ा, अजमेर के कई इलाकों में 1 से 2 इंच तक बरसात हुई।

बांध ओवरफ्लो, गेट भी खोले: तेज बारिश के बाद भरतपुर बंध बारैठा बांध का गेज बढ़ने से 2 गेट, धौलपुर के पार्वती बांध के 2 गेट, झालावाड़ में कालीसिंध बांध के 3 गेट और कोटा के नवनेरा बांध के 7 गेट खोलकर पानी की निकासी की गई। जबकि धौलपुर का रामसागर डैम और सवाई माधोपुर का मानसरोवर बांध भी ओवरफ्लो होकर छलक गया।

आज भी भारी बारिश की आशंका: मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- वेलमार्ग लो-प्रेशर सिस्टम अभी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान तीनों राज्यों की सीमा पर एक्टिव है। इस सिस्टम के असर से राजस्थान के जयपुर, भरतपुर संभाग के एरिया में आज भी कहीं-कहीं मध्यम से तेज और भारी बारिश हो सकती है।

Related Posts

राजस्थान में 12 अक्टूबर से बारिश की संभावना:3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान; दिन में तेज गर्मी, रात में ठंडक बढ़ी

Spread the love

Spread the loveराजस्थान में 12 अक्टूबर बाद से रात में ठंडक बढ़ने लगेगी। शेखावाटी के अलावा बीकानेर संभाग के एरिया में वेस्टर्न डिर्स्टबेंस से होने वाले मौसम बदलाव के बाद…

Read more

2017 के बाद सबसे कम बारिश, तीसरी बार बीसलपुर बांध नहीं भरा

Spread the love

Spread the loveजिले में मानसून की बेरुखी के कारण वर्ष 2017 के बाद इस बार जिले में सबसे कम बारिश दर्ज हुई है। 15 जून से अब तक जिले में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला बैठक

  • October 7, 2026
सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला बैठक

निवाई के स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिताओं से नशामुक्ति का संदेश:छात्रों ने निबंध, चित्रकला, वेशभूषा में दिखाई प्रतिभा; विजेताओं को मिले पुरस्कार

  • October 7, 2026
निवाई के स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिताओं से नशामुक्ति का संदेश:छात्रों ने निबंध, चित्रकला, वेशभूषा में दिखाई प्रतिभा; विजेताओं को मिले पुरस्कार

10,000 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार:चार माह से था फरार, सीसीटीवी और कॉल डिटेल से मिला सुराग

  • October 7, 2026
10,000 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार:चार माह से था फरार, सीसीटीवी और कॉल डिटेल से मिला सुराग