स्टूडेंट्स को सही करियर सलेक्ट करने में मदद करेंगे टीचर्स:ऑनलाइन होगी ट्रेनिंग, 10 घंटे का मॉड्यूल 4 दिसंबर तक पूरा करना होगा

Spread the love

टोंक, 10 मिनिट पहले

दिसंबर तक शिक्षकों को दस घंटे का करियर मार्गदर्शक प्रशिक्षण पूरी करनी होगी।

राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् (RSCERT) ने विद्यार्थियों को करियर के बेहतर विकल्पों की जानकारी देने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित करने की तैयारी शुरू कर दी है। DIKSHA पोर्टल पर 10 घंटे का करियर मार्गदर्शक शिक्षक प्रशिक्षण मॉड्यूल उपलब्ध कराया गया है, जिसे शिक्षकों को 4 दिसंबर 2026 तक पूरा करना होगा। ऑनलाइन होने वाले इस प्रशिक्षण में शिक्षक अपनी सुविधा के अनुसार मॉड्यूल पूरा कर सकेंगे। प्रशिक्षण के जरिए शिक्षकों को विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, रोजगार और अलग-अलग करियर विकल्पों के बारे में मार्गदर्शन देने के लिए तैयार किया जाएगा।

जिला स्तर पर होगी प्रशिक्षण की समीक्षा

प्रशिक्षण की प्रगति की जिला स्तर पर नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी। प्रशिक्षण पूरा करने वाले शिक्षकों की संख्या और प्रगति से जुड़ी जानकारी का जिला-वार संकलन कर रिकॉर्ड रखा जाएगा। विद्यार्थियों को करियर संबंधी मार्गदर्शन देने के लिए शिक्षकों को तैयार करने की दिशा में इस प्रशिक्षण को महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

ये रहेगा प्रशिक्षण का कार्यक्रम

जानकारीविवरण
पाठ्यक्रम का नामकरियर मार्गदर्शक शिक्षक प्रशिक्षण मॉड्यूल
प्रशिक्षण की अवधि10 घंटे
माध्यमDIKSHA पोर्टल
प्रशिक्षण पूरा करने की अंतिम तिथि4 दिसंबर 2026

बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को करियर गाइडेंस देने पर जोर

शिक्षक संघ रेसटा, राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने बताया कि बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को करियर संबंधी मार्गदर्शन देने के लिए शिक्षकों को निर्धारित प्रशिक्षण पूरा करना होगा। शिक्षकों के लिए 10 घंटे का करियर मार्गदर्शक प्रशिक्षण अनिवार्य किया गया है, जिसे 4 दिसंबर तक पूरा करना होगा।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, रोजगार और विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी देने के लिए तैयार किया जाएगा।

Related Posts

करेंट अफेयर्स 3 अक्टूबर:HDFC बैंक के नए MD और CEO बने अनूप बागची, फोर्ब्स की लिस्ट में गौतम अडाणी भारत में सबसे अमीर

Spread the love

Spread the loveआज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. भारत AI सैटेलाइट लॉन्च करने वाला चौथा देश…

Read more

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

Spread the love

Spread the loveआज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. अनूप कुमार कोटक बैंक के MD और CEO…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव