
एशियन गेम्स 2026 के 8वें दिन रविवार को स्क्वॉश के मेंस सिंगल्स इवेंट का फाइनल मैच भारत के अभय सिंह और मलेशिया के एनजी एइन योव के बीच खेला जा रहा है।

इस मुकाबले के बाद 18 साल की अनाहत सिंह का फाइनल मैच होगा। वे महिला सिंगल्स का फाइनल मैच में मलेशिया की सिवासंगरी सुब्रमणियम से खेलेंगी।
इंडिया को आज के पहले मेडल की तलाश
भारत को अब भी दिन के पहले मेडल की तलाश है। हालांकि, अंकुश पंघाल ने इस एडिशन में बॉक्सिंग का पहला मेडल पक्का किया। वे मेंस 80 kg के सेमीफाइनल में पहुंच गए। उन्होंने ताजिकिस्तान के नेक्रूज सलीमोव को 5-0 से हराया।
इससे पहले मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन ने एथलेटिक्स के मेंस लॉन्ग जम्प इवेंट के फाइनल के लिए क्वालिफाई किया।
पीवी सिंधु बैडमिंटन के विमेंस सिंगल्स कैटेगरी का क्वार्टर फाइनल हार गई हैं। उन्हें चीन की चेन यूफेई ने 11-21, 21-18, 21-10 से हराया।

भारत मेडल टैली में 11वें नंबर पर
भारत मेडल टैली के 11वें स्थान पर आ गया है। उसके पास 4 गोल्ड, 12 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इंडिया अब तक 30 मेडल जीत चुका है।







