
तालुका मुख्यालय मालपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अविकानगर, पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोरडी व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, देशमा में विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अविकानगर में आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश स्नेहा जाखड़ ने छात्र-छात्राओं को अपहरण और व्यपहरण में अंतर, अपहरणकर्ता बच्चों को निशाना क्यों बनाते है, अपहरण बचपन को कैसे प्रभावित करता है, अपहरण से बचाव के चेतावनी संकेतों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बाल तस्करी कैसे बाल श्रम व शोषण की ओर ले जाती है तथा इसके लिए राल्सा व चाल्डलाइन हैल्पलाइन 1098 की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जागरूकता शिविर में पीएलवी रामप्रसाद वर्मा ने भी छात्र-छात्राओं को प्रश्नोत्तरी आयोजित कर विधिक जानकारी दी। इसी प्रकार पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोरडी में आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट साधना सिंह ने सरल, बाल-सुलभ, संवादात्मक एवं संवेदनशीलता से छात्र-छात्राओं को उक्त सभी प्रकार की जानकारी प्रदान की । जागरूकता शिविर में पीएलवी कैलाश चन्द सैनी ने भी छात्र-छात्राओं को प्रश्नोत्तरी आयोजित कर विधिक जानकारी दी।





