
उनियारा| नगरपालिका चुनाव को लेकर नाम वापसी के दिन राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में वार्ड संख्या 14 और वार्ड संख्या 20 से नामांकन दाखिल करने वाले निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। वार्ड संख्या 14 में सुनीता वर्मा पत्नी नरेश वर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी अमृता पत्नी चंद्रजीत सिंह नरूका के समर्थन में अपना नामांकन वापस लिया। इसी प्रकार वार्ड संख्या 20 में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश धाकड़ की मौजूदगी में कांग्रेस प्रत्याशी जमीला बानो के समर्थन में दो प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस लिए। नामांकन वापसी के बाद कांग्रेस नेताओं ने दोनों वार्डों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में एकजुट होकर चुनाव प्रचार करने की बात कही।





