
देवली में खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत गुरुवार को सीआईएसएफ कैंटीन का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सीआईएसएफ कमांडेंट मनजीत कुमार भी मौजूद थे। कैंटीन से मिर्च पाउडर (विनीबा ब्रांड) और प्रॉपराइटरी फूड चॉको कैम्प के दो सैंपल लिए गए।
इन दोनों सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. मदन लाल गुर्जर, राजवीर सिंह चरण और आराधना शर्मा के साथ सीआईएसएफ कैंटीन प्रभारी ओपी मीणा भी मौजूद रहे।






