सिंगर हत्याकांड के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर:20 राउंड गोलीबारी, हरियाणा भाग रहे थे; अंकित के पिता बोले- आधा इंसाफ मिला, आधा बाकी

Spread the love

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटरों सुमित और मोहित को यूपी पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ में मार गिराया। शामली एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों शूटर बाइक से शामली से सोनीपत (हरियाणा) की तरफ भाग रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उन्हें घेर लिया।

पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। दोनों तरफ से करीब 20 राउंड गोलियां चलीं। इसमें बदमाश सुमित (24) और मोहित (22) को गोली लग गई। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सुमित और मोहित सोनीपत के रहने वाले थे। दोनों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम था। सुमित पर एक और मोहित पर 15 मुकदमे दर्ज थे। दोनों ने अपने दो साथियों के साथ सिंगर की हत्या की थी। दो आरोपी सत्यम और आर्यन अब भी फरार हैं।

26 अगस्त की शाम 32 साल के सिंगर अंकित बालियान शामली में जिम करके निकले, तभी हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और 18 राउंड फायरिंग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंकित को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एनकाउंटर से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए-

दोनों तरफ से करीब 20 राउंड फायरिंग हुई। तस्वीरों में पुलिस की गाड़ी पर गोली के निशान दिख रहे हैं।

दोनों तरफ से करीब 20 राउंड फायरिंग हुई। तस्वीरों में पुलिस की गाड़ी पर गोली के निशान दिख रहे हैं।

इसी बाइक से दोनों बदमाश भाग रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोका तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।

इसी बाइक से दोनों बदमाश भाग रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोका तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।

अंकित के पिता बोले- अभी आधा इंसाफ, बाकियों को भी मारें

अंकित के पिता सतबीर ने दैनिक भास्कर से कहा, ‘अभी आधा इंसाफ मिला। अब उम्मीद है कि पूरा इंसाफ मिल जाएगा। पहले उम्मीद धीरे-धीरे वो डगमगाने लगी थी। बाकी बचे दोनों आरोपियों को और मारो, तभी हमें तसल्ली होगी। अब पुलिस और योगीजी पर हमारा विश्वास बढ़ गया है। 5-6 दिन हो गए थे, आज कार्रवाई नहीं होती तो विश्वास टूट जाता। आधा इंसाफ अभी बाकी है।‘

सिंगर के पिता ने कहा- अभी हमें सिर्फ आधा इंसाफ मिला है। उम्मीद है कि आधा और जल्द मिल जाएगा।

सिंगर के पिता ने कहा- अभी हमें सिर्फ आधा इंसाफ मिला है। उम्मीद है कि आधा और जल्द मिल जाएगा।

Related Posts

भीलवाड़ा में जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग, 3 डिटेन:दो पक्ष आमने-सामने हुए, 2 गाड़ी जब्त; 2 खाली खोल बरामद

Spread the love

Spread the loveभीलवाड़ा के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा गांव में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट…

Read more

आखिरी समय बेटे के लिए तड़प रहे थे रेंजर:पत्नी बोली- डंपर से कुचलने वालों का एनकाउंटर हो, सुप्रीम कोर्ट देखेगा सरकार की एक्शन रिपोर्ट

Spread the love

Spread the love‘जिन माफियाओं ने मेरे पति की कुचलकर हत्या की है, उनका एनकाउंटर हो या फांसी की सजा दी जाए। ड्यूटी पर जान की बाजी लगाने वाले मेरे पति…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सीएम भजनलाल शर्मा ने उद्यमियों का किया सम्मान:सप्ताह भर में दूसरा दौरा, कार्यक्रम में 1200 उद्यमी हिस्सा ले रहे

  • October 4, 2026
सीएम भजनलाल शर्मा ने उद्यमियों का किया सम्मान:सप्ताह भर में दूसरा दौरा, कार्यक्रम में 1200 उद्यमी हिस्सा ले रहे

अजमेर-दरगाह में मंदिर का दावा करने पर पाकिस्तान से धमकी:फोन करने वाले ने कहा- केस से पीछे हटो, वरना परिवार के सदस्य को जान से मार देंगे

  • October 4, 2026
अजमेर-दरगाह में मंदिर का दावा करने पर पाकिस्तान से धमकी:फोन करने वाले ने कहा- केस से पीछे हटो, वरना परिवार के सदस्य को जान से मार देंगे

राजस्थान-ब्रीडिंग सेंटर के 2 गोडावण पहली बार जंगल में छोड़े:करोड़ों की टनल में शिकार करना सीखा; आंखों पर काली-पट्‌टी बांधकर लाए, हड़बड़ाकर भरी उड़ान

  • October 4, 2026
राजस्थान-ब्रीडिंग सेंटर के 2 गोडावण पहली बार जंगल में छोड़े:करोड़ों की टनल में शिकार करना सीखा; आंखों पर काली-पट्‌टी बांधकर लाए, हड़बड़ाकर भरी उड़ान