20 लाख की स्मैक के साथ 3 आरोपी पकड़े:100 ग्राम स्मैक, बाइक और डेढ़ लाख कैश जब्त; टोंक डीएसटी की कार्रवाई

Spread the love

टोंक DST टीम ने एक बार फिर नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। पुरानी टोंक थाना क्षेत्र में 20 लाख कीमत की करीब 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ तीन व्यक्तियों को पकड़ा है। इनके कब्जे से एक बाइक और खरीद फरोख्त की करीब डेढ़ लाख रुपए नगद राशि भी जब्त की है। यह कार्रवाई एसपी रोशन मीना के निर्देशन में की गई है।

डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया किटोंक DST द्वारा नशे पर कड़ा प्रहार करते हुए पुरानी टोंक थाना क्षेत्र में बस स्टैंड के पास 3 आरोपी संदिग्ध नजर आए। डीएसटी टीम ने उनसे पूछताछ की तो वे डर गए और नाम पते बताने में झिझक पड़े। उनसे थोड़ा सख्ती से पूछताछ और उनकी तलाशी ली तो उनके पास करीब सौ ग्राम स्मैक मिली।

इसकी अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत बीस लाख रुपए की है। बाद में उनके कब्जे स्मैक, बाइक और डेढ़ लाख रुपए जब्त कर लिए। तीनों आरोपियों को पुरानी टोंक थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुरानी टोंक थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपियों के पास से बाइक भी जब्त की है।

आरोपियों के पास से बाइक भी जब्त की है।

दो आरोपियों को पुलिस टोंक थाना पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरे आरोपी नाबालिक को निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने दिलशाद (25) पुत्र हमीद निवासी काली पलटन टोंक, सुनील (18) पुत्र राम कल्याण निवासी अकलेरा (झालावाड़) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरे आरोपी नाबालिक को निरुद्ध किया है।

Related Posts

भीलवाड़ा में जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग, 3 डिटेन:दो पक्ष आमने-सामने हुए, 2 गाड़ी जब्त; 2 खाली खोल बरामद

Spread the love

Spread the loveभीलवाड़ा के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा गांव में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट…

Read more

आखिरी समय बेटे के लिए तड़प रहे थे रेंजर:पत्नी बोली- डंपर से कुचलने वालों का एनकाउंटर हो, सुप्रीम कोर्ट देखेगा सरकार की एक्शन रिपोर्ट

Spread the love

Spread the love‘जिन माफियाओं ने मेरे पति की कुचलकर हत्या की है, उनका एनकाउंटर हो या फांसी की सजा दी जाए। ड्यूटी पर जान की बाजी लगाने वाले मेरे पति…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सीएम भजनलाल शर्मा ने उद्यमियों का किया सम्मान:सप्ताह भर में दूसरा दौरा, कार्यक्रम में 1200 उद्यमी हिस्सा ले रहे

  • October 4, 2026
सीएम भजनलाल शर्मा ने उद्यमियों का किया सम्मान:सप्ताह भर में दूसरा दौरा, कार्यक्रम में 1200 उद्यमी हिस्सा ले रहे

अजमेर-दरगाह में मंदिर का दावा करने पर पाकिस्तान से धमकी:फोन करने वाले ने कहा- केस से पीछे हटो, वरना परिवार के सदस्य को जान से मार देंगे

  • October 4, 2026
अजमेर-दरगाह में मंदिर का दावा करने पर पाकिस्तान से धमकी:फोन करने वाले ने कहा- केस से पीछे हटो, वरना परिवार के सदस्य को जान से मार देंगे

राजस्थान-ब्रीडिंग सेंटर के 2 गोडावण पहली बार जंगल में छोड़े:करोड़ों की टनल में शिकार करना सीखा; आंखों पर काली-पट्‌टी बांधकर लाए, हड़बड़ाकर भरी उड़ान

  • October 4, 2026
राजस्थान-ब्रीडिंग सेंटर के 2 गोडावण पहली बार जंगल में छोड़े:करोड़ों की टनल में शिकार करना सीखा; आंखों पर काली-पट्‌टी बांधकर लाए, हड़बड़ाकर भरी उड़ान