सरकारी स्कूलों में हर शनिवार को चलेगा पौधरोपण महोत्सव: हर पौधे की होगी जियो-टैगिंग, विभाग को हर सोमवार को रिपोर्ट भेजनी होगी

Spread the love

राजस्थान को हरा-भरा बनाने के लिए चलाए जा रहे हरियालो राजस्थान अभियान को अब राज्य के सरकारी स्कूलों से जोड़कर व्यापक रूप देने की तैयारी है। इसके लिए शिक्षा विभाग निदेशक ने प्रत्येक शनिवार को पंचायत स्तर पर स्कूलों में पौधरोपण महोत्सव का आयोजन कर पौधारोपण करने में आदेश जारी किए है।

खास बात यह कि इस अभियान में हर पौधे की जियो टैगिंग होगी और विद्यार्थी, स्टाफ को करना होगा टारगेट के अनुसार पौधारोपण करना होगा। वहीं सोमवार तक इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजनी होगी।

विद्यालय परिसर और ग्राम पंचायत क्षेत्र में पौधरोपण होगा

इससे साफ हो गया है कि अब शनिवार सिर्फ पढ़ाई और सहशैक्षणिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हरियाली बढ़ाने का दिन भी बनेगा। शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य को आवंटित लक्ष्य के अनुरूप विद्यालय परिसर और ग्राम पंचायत क्षेत्र में पौधरोपण करवाया जाएगा।

इसका उद्देश्य सिर्फ पौधे लगाना नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों की निगरानी और उनके संरक्षण को भी सुनिश्चित करना है।

पौधों का रिकॉर्ड भी रखना होगा

अभियान की खास बात यह है कि अब पौधरोपण का रिकॉर्ड भी डिजिटल तरीके से रखा जाएगा। अब तक लगाए गए पौधों के साथ-साथ आगामी माह में लगाए जाने वाले पौधों की भी जियो टैगिंग कर हरियालो राजस्थान एप पर अपडेट करना अनिवार्य किया गया है। इससे विभाग के पास पौधरोपण की वास्तविक स्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा।

विभाग को हर सोमवार को भेजनी होगी रिपोर्ट

शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए हैं कि पौधरोपण में हासिल किए गए लक्ष्य और पौधों की जियो टैगिंग की जानकारी हर सोमवार विभाग को भेजी जाए। इससे नियमित निगरानी की जा सकेगी और यह पता चलेगा कि किस क्षेत्र में कितना पौधरोपण हुआ है। विभाग ने पंचायती राज विभाग से समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया है, ताकि स्कूलों और ग्राम पंचायतों के स्तर पर अभियान को एक साथ गति दी जा सके।

स्टूडेंट्स पर्यावरण के प्रति जागरूक होंगे

शिक्षक संघ रेसटा,राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने बताया कि राज्य में हरियालों राजस्थान अभियान के तहत अब राज्य के सरकारी स्कूलों में प्रति शनिवार पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित करके स्टूडेंट्स को इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। जिससे विद्यार्थियों में भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी एवं वो भी अपने परिवार के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करेंगे।

Related Posts

आज का एक्सप्लेनर:क्या चावल महंगा होना तय, 10 साल में पहली बार पैदावार घटी; जानिए कहां दिक्कत हुई, कब सुधरेंगे हालात

Spread the love

Spread the loveभारत में इस बार पिछले साल से 1 करोड़ टन कम चावल पैदा होने का अनुमान है। पैदावार में ये 17 सालों की सबसे बड़ी गिरावट है। इससे…

Read more

पलेई में किसानों को 600 कट्टे DAP खाद का वितरण:एक-एक कट्टा दिया गया, बचे हुए किसानों को दो दिन में मिलेगी खाद

Spread the love

Spread the loveनिवाई, 35 मिनिट पहले निवाई की ग्राम पंचायत पलेई स्थित क्रय-विक्रय सहकारी समिति में सोमवार को 600 कट्टे DAP खाद बांटी गई। प्रशासन की देखरेख में किसानों को…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित