सचिन पायलट पंजाब के प्रभारी महासचिव बने:पंजाब चुनाव से पहले भूपेश बघेल को हटाकर जिम्मेदारी दी; जितेंद्र सिंह को महासचिव पद से हटाया

Spread the love

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट को पंजाब के प्रभारी महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। भूपेश बघेल को पंजाब प्रभारी के पद से हटा दिया गया है। सचिन पायलट अब तक छत्तीसगढ़ के प्रभारी महासचिव थे।

इसके साथ ही जितेंद्र सिंह को भी महासचिव पद से हटाया गया है। जितेंद्र सिंह कांग्रेस वर्किंग कमेटी के मेंबर भी हैं। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इन बदलावों के आदेश जारी किए हैं।

पंजाब कांग्रेस में पिछले दिनों भारी गुटबाजी के कारण विवाद हुए थे। वहां प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी खेमे ने मोर्चा खोल रखा है। पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर पिछले दिनों खूब विवाद और बयानबाजी हुई थी।

पायलट के सामने चुनाव से पहले गुटबाजी दूर करने की चुनौती

सचिन पायलट को ऐसे वक्त पंजाब कांग्रेस के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है, जब वहां विधानसभ चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले गुटों में बंटी पंजाब कांग्रेस को एकजुट करना सबसे बड़ी चुनौती होगी। पायलट के पंजाब कांग्रेस के कई नेताओं के साथ अच्छे रिश्ते हैं। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जा चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह से भी पायलट के अच्छे रिश्ते हैं।

कांग्रेस ने 6 महासचिवों की जिम्मेदारियां बदली

कांग्रेस ने 6 महासचिवों की जिम्मेदारियां बदली हैं, जबकि तीन महासचिवों को हटा दिया है। सचिन पायलट की जगह अब सुखदेव भगत छत्तीसगढ़ के प्रभारी महासचिव बनाए गए हैं। भूपेश बघेल को पंजाब से असम का प्रभारी महासचिव बनाया है।

इसी तरह श्रीधर प्रसाद को महाराष्ट्र और पीवी मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी महासचिव बनाया है। जितेंद्र सिंह, रमेश चेनिथला और मणिकम टेगेर को राष्ट्रीय महासचिव के पद से हटाया गया है।

मुकुल वासनिक को गुजरात प्रभारी महासचिव पद से हटाया

राजस्थान से राज्यसभा सांसद मुकुल वासनिक को गुजरात प्रभारी महासचिव पद से हटा दिया है, लेकिन वासनिक महासचिव बने रहेंगे। वासनिक की जगह राजस्थान से राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला को गुजरात के प्रभारी महासचिव की जिम्मेदारी दी है। उनके पास कर्नाटक के प्रभारी महासचिव का अतिरिक्त चार्ज रहेगा।

Related Posts

UNESCO वर्ल्ड-हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की 5 नई साइट:इनमें MP की उदयगिरि गुफाएं, गिन्नौरगढ़, बटेश्वर मंदिर, अबतक देश की 78 साइट दर्ज

Spread the love

Spread the loveUNESCO वर्ल्ड हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की पांच नई साइटें जोड़ी गई हैं। इनमें मध्य प्रदेश के विदिशा, धार, मुरैना और रायसेन जिले की चार साइट हैं।…

Read more

1990 तक भारत से पिछड़ा था चीन:फिर कैसे बदली किस्मत, अब अमेरिका भी झुक रहा; चीन के जादुई फॉर्मूले की पूरी कहानी

Spread the love

Spread the loveचीन के शांतो शहर का चेनघाई इलाका। यहां की एक गली प्लास्टिक के दाने बेचती है, दूसरी उनसे खिलौने बनाती है और तीसरी उन्हें पैक करके दुनिया भर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित