शादी से मना करने पर युवती को मारी गोली:जयपुर में मां के साथ किराए के फ्लैट में रहती थी; प्रतियोगी परीक्षा की कर रही थी तैयारी

Spread the love

जयपुर में बुधवार देर रात शादी से इनकार करने पर एक युवती को आकाश नाम के युवक ने गोली मार दी। सीने में गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर स्थानीय लोगों ने घायल युवती को महात्मा गांधी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना सीतापुरा इलाके में चतराला सर्किल के पास बुधवार को करीब साढ़े 10 बजे की है। भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र निवासी कनक शाक्य (23) सीतापुरा स्थित एक किराये के फ्लैट में अपनी मां के साथ रहती थी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

सूचना पर सांगानेर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। पुलिस आरोपी आकाश की तलाश में जुटी है। वारदात की पुष्टि और घटनाक्रम की पूरी जानकारी के लिए फ्लैट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

जयपुर में बुधवार देर रात युवती को युवक ने गोली मारी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने महात्मा गांधी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

जयपुर में बुधवार देर रात युवती को युवक ने गोली मारी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने महात्मा गांधी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

बाइक पर हेलमेट लगाकर पहुंचा युवक

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि धौलपुर निवासी आकाश बाइक पर हेलमेट लगाकर फ्लैट पर पहुंचा। इसके बाद उसने युवती को गोली मार दी। गोली युवती के सीने में लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

शादी के लिए बना रहा था दबाव

सांगानेर सदर थानाधिकारी कमलेश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ सामने आया है। पुलिस के अनुसार, युवक और युवती आपस में रिश्तेदार हैं। युवक युवती पर शादी के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन युवती शादी नहीं करना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल

Spread the love

Spread the loveराजस्थान की 30 से ज्यादा लड़कियों के न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मुंबई से जोधपुर पुलिस के हत्थे चढ़े फैजान और…

Read more

सिंहस्थ के 250 करोड़ के घोटाले में 6 पर एक्शन:सहायक यंत्री रविकांत मालवीय और श्रीराम पटेल सस्पेंड, दो आउटसोर्स कर्मचारी बर्खास्त, दो का ट्रांसफर

Spread the love

Spread the loveसिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में बिजली लाइन शिफ्टिंग में हुए बड़े घोटाले के खुलासे से बिजली कंपनी में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव