शतरंज में अव्वल आए सिद्धार्थ और देवांश:अब स्टेट चैम्पियनशिप में भाग लेंगे

Spread the love

टोंक, 17 मिनिट पहले

टोंक के निवाई उपखंड में स्थित गुंसी गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 70 वीं जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता (अंडर- 17) हुई। जिसमें एक बार फिर टोंक शहर का 14 साल का सिद्धार्थ जैन छात्र वर्ग में अव्वल रहा। इससे पहले सिद्धार्थ लगातार तीन बार जिला स्तर पर चैम्पियन रहे हैं।

अंडर- 17 प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में सिद्धार्थ का चयन राज्य स्तर पर हुआ है। वहीं, अंडर- 14 प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में सिद्धार्थ का चयन राज्य स्तर पर हुआ है।

सिद्धार्थ जैन बने अंडर- 17 प्रतियोगिता के चैम्पियन

प्रतियोगिता में कुल 56 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता 7 राउंड में पूरी हुई। सिद्धार्थ के कोच सुरेश बुन्देल ने बताया कि कक्षा 9 में पढ़ने वाला सिद्धार्थ जैन महज 14 साल की उम्र में इंटरनेशनल चेस का माहिर खिलाड़ी हो गया है। जल्दी ही सिद्धार्थ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेगा। प्रसिद्ध गायक और शिक्षक मनोज कुमार जैन के बेटे सिद्धार्थ की रूचि शतरंज के अलावा संगीत, चित्रकला, कैरम और बैडमिंटन में भी है।

अंडर- 14 शतरंज प्रतियोगिता के चैंपियन बने ने देवांश सिंह

वहीं मालपुरा शहर की आदर्श विद्या मन्दिर स्कूल में आयोजित 70 वीं जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता (अंडर- 14) में पहली बार भाग ले रहे टोंक के देवांश सिंह चैंपियन बने। चेस कोच बुन्देल के अनुसार कक्षा 8 में अध्ययनरत 13 वर्षीय देवांश सिंह पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहे। प्रतियोगिता में कुल 71 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता 6 राउण्ड में पूरी हुई। अंडर- 14 प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में सिद्धार्थ का चयन राज्य स्तर पर हुआ है।

पिछले वर्ष अंडर-17 में उप विजेता रहे देवांश का चयन राज्य स्तर पर भी हुआ था। प्रतियोगिता में देवांश के छोटे भाई 8 वर्षीय युवराज सिंह (कक्षा 3) ने भी 6 में से 4 मैच जीतकर 13 वीं रैंक हासिल की। चैम्पियन सिद्धार्थ जैन और देवांश सिंह ने अपनी जीत का श्रेय कोच, माता- पिता और चाचा को दिया है।

जिला स्तरीय अंडर- 14 शतरंज प्रतियोगिता में देवांश सिंह विजेता बने है।

जिला स्तरीय अंडर- 14 शतरंज प्रतियोगिता में देवांश सिंह विजेता बने है।

Related Posts

रोहित की 63वीं वनडे फिफ्टी, बतौर ओपनर 10 हजार रन:ऋतुराज के साथ शतकीय साझेदारी; वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत-120/2, कोहली और गिल आउट

Spread the love

Spread the loveभारत ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 ओवर में 2 विकेट पर 120 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड क्रीज पर हैं। दोनों के…

Read more

भारत ने लगातार दूसरी बार जीता एशियाड क्रिकेट का गोल्ड:फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया, अभिषेक और तिलक की हाफ सेंचुरी

Spread the love

Spread the loveजीत सेलिब्रेट करते टीम इंडिया के खिलाड़ी। भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का गोल्ड…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव