कोहली सबसे तेज 15 हजार वनडे रन से 59 दूर:रोहित बतौर ओपनर 200वीं पारी खेलेंगे, भारत Vs वेस्टइंडीज पहला मैच आज

Spread the love

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से मैच शुरू होगा। भारत ने इस साल 3 वनडे सीरीज खेलीं। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली, जबकि टीम ने अफगानिस्तान को हराया।

विराट कोहली सबसे तेज 15 हजार वनडे रन से 59 रन दूर हैं। उन्होंने 302 पारियों में 14,941 रन बनाए हैं। सचिन तेंदुलकर ने 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 377 पारियों में 15 हजार रन बनाए थे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली के नाम 43 मैच में 2261 रन और 9 शतक हैं। एक और सेंचुरी लगाते ही वे दो अलग-अलग टीमों के खिलाफ 10-10 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। श्रीलंका के खिलाफ वे पहले ही ऐसा कर चुके हैं।

भारत से 20 साल से सीरीज नहीं जीत पाया वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ आखिरी द्विपक्षीय वनडे सीरीज 2006 में जीती थी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच हुई 13 सीरीज भारत ने अपने नाम की हैं। भारत में वेस्टइंडीज की आखिरी सीरीज जीत 2002 में आई थी।

दोनों के बीच अब तक 142 वनडे खेले गए हैं। भारत ने 72 और वेस्टइंडीज ने 64 मैच जीते हैं, जबकि 6 मुकाबले टाई या बेनतीजा रहे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 2018 में 10 हजार रन पूरे किए थे

कोहली ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखापट्टनम में 129 गेंद पर नाबाद 157 रन बनाए। इसी पारी के दौरान वे 10 हजार वनडे रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने थे।उन्होंने यह उपलब्धि 205 पारियों में हासिल की थी और सचिन तेंदुलकर का 259 पारियों का रिकॉर्ड तोड़ा था।

रोहित बतौर ओपनर 200वीं पारी खेलेंगे

रोहित भारत के लिए बतौर ओपनर अपनी 200वीं पारी खेलने उतरेंगे। उन्होंने अब तक 199 पारियों में 9865 रन बनाए हैं। इस दौरान 18 बार नाबाद रहे। उनका बेस्ट स्कोर 264 है। औसत 54.50 और स्ट्राइक रेट 96.39 है। ओपनर के रूप में उनके नाम 32 शतक और 49 अर्धशतक हैं।

भारत के लिए नंबर-4 और गेंदबाजी कॉम्बिनेशन अहम

  • भारत के सामने सबसे बड़ा टीम कॉम्बिनेशन नंबर-4 और गेंदबाजी को लेकर है। श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल इस समय टी-20 टीम के साथ एशियन गेम्स के लिए उपलब्ध हैं। ऐसे में नंबर-4 पर ऋतुराज गायकवाड सबसे बड़े दावेदार हैं।
  • हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह टीम में नहीं हैं। नीतीश कुमार रेड्डी को पूरे 10 ओवर डालने की जिम्मेदारी मिल सकती है। अगर टीम बल्लेबाजी को ज्यादा गहराई देना चाहती है तो नमन धीर को डेब्यू मिल सकता है। गेंदबाजी कवर के लिए गुरनूर बरार और आकीब नबी विकल्प हैं।
  • नेट्स में मोहम्मद सिराज की गेंद शुभमन गिल की कोहनी पर लगी थी। गिल आइसपैक लगाकर बैठ गए और दोबारा बल्लेबाजी नहीं की, लेकिन टीम ने उन्हें फिट बताया है। जरूरत पड़ने पर यशस्वी जायसवाल बैकअप ओपनर हैं।
  • गिल ने इस साल 9 वनडे में 561 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 110.65 और बेस्ट स्कोर 154 है। प्रसिद्ध कृष्णा ने इस साल 13 विकेट लिए हैं।

वेस्टइंडीज के शाई होप बेस्ट बैटर

  • शाई होप ने 2023 वर्ल्ड कप के बाद 1350 रन बनाए हैं। औसत 50 और स्ट्राइक रेट 92.91 है। एशिया में 1000 से ज्यादा वनडे रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाजों में होप का औसत 68.17 है।
  • कीसी कार्टी ने इस साल 7 मैच में 221 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 66.76 और बेस्ट स्कोर 95 है।
  • जॉन कैंपबेल सर्जरी के बाद टीम में लौटे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में जस्टिन ग्रीव्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो वनडे खेले थे और अब कैंपबेल के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। ज्वेल एंड्रयू भी करीब एक साल बाद लौटे हैं। अमीर जांगू और कामिल पूरन पर भी नजर रहेगी।
  • रॉस्टन चेज और गुडाकेश मोती के साथ वाइटल लॉज टीम को स्पिन में अतिरिक्त विकल्प देते हैं।

ग्रीनफील्ड में तेज गेंदबाजों को मदद

ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक 2 वनडे खेले गए हैं। यहां सीम गेंदबाजों का औसत 25.35 है। 2018 में इसी मैदान पर वेस्टइंडीज की टीम 104 रन पर ऑलआउट हुई थी। रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट लिए थे।

बारिश की संभावना नहीं

मौसम गर्म और उमस भरा है। शुक्रवार को भारत की प्रैक्टिस से करीब एक घंटे पहले तेज बारिश हुई थी, लेकिन फिलहाल मैच पर बारिश का खतरा नहीं है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI

भारत- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

वेस्टइंडीज- जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स/ज्वेल एंड्रयू, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान-विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रॉस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, जेयडन सील्स/शमर जोसेफ, अल्जारी जोसेफ, वाइटल लॉज।

Related Posts

रोहित की 63वीं वनडे फिफ्टी, बतौर ओपनर 10 हजार रन:ऋतुराज के साथ शतकीय साझेदारी; वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत-120/2, कोहली और गिल आउट

Spread the love

Spread the loveभारत ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 ओवर में 2 विकेट पर 120 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड क्रीज पर हैं। दोनों के…

Read more

भारत ने लगातार दूसरी बार जीता एशियाड क्रिकेट का गोल्ड:फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया, अभिषेक और तिलक की हाफ सेंचुरी

Spread the love

Spread the loveजीत सेलिब्रेट करते टीम इंडिया के खिलाड़ी। भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का गोल्ड…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव