
शिक्षक संघ रेसटा के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद को आज जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
टोंक की राजकीय स्कूल में लेक्चरर और शिक्षक संघ रेसटा के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह मीना सलावद को सोमवार को द्वितीय राज्य स्तरीय ‘शिक्षक गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान मानव जन जागृति सेवा संस्थान जयपुर की ओर से चौमूं में हुए द्वितीय राज्य स्तरीय शिक्षक गौरव सम्मान समारोह में दिया गया।

शिक्षा के साथ साथ मोहर सिंह मीना ने सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और सह शैक्षणिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए।
राज्यभर से मिले थे 491 आवेदन
राज्य स्तरीय ‘शिक्षक गौरव सम्मान-2026’ के लिए राजस्थान भर से 491 आवेदन प्राप्त हुए थे। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं एवं उल्लेखनीय योगदान के आधार पर 50 शिक्षकों का चयन किया गया। मोहर सिंह को राज्य स्तरीय सम्मान मिलने पर शिक्षकों, विद्यार्थियों, ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर की है।
समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग के प्रमुख शासन सचिव सुबीर कुमार गुप्ता थे। विशिष्ट अतिथियों में सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक रवि प्रकाश मेहरड़ा, लेखिका डॉ.सुनीता दामिनी गुप्ता, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान की शिविरा पत्रिका के वरिष्ठ संपादक डीईओ रामसिंह मीणा, डीवाईएसपी सोनचंद लाड़ना शामिल थे।
समारोह की अध्यक्षता संस्थान प्रदेशाध्यक्ष सौदागर ने की।





