
टोंक| उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 1 से 14 सितंबर तक मनाए जा रहे साक्षरता पखवाड़े के अंतर्गत संगोष्ठी आयोजन किया गया।
पीएम श्री राउमावि कोठी नातमाम में हुई संगोष्ठी में सहायक परियोजना अधिकारी अनिल कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि समाज के हर वर्ग को साक्षर बनाना पुण्य कर्म है। साक्षरता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। जिला साक्षरता व सतत् शिक्षा अधिकारी तुलसीदास ने नवसाक्षरों के उज्ज्वल भविष्य पर जोर देते हुए कहा कि उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

वक्ताओं ने साक्षरता कार्यक्रम की गतिविधियों और नवसाक्षरों को शिक्षा से जोड़ने के प्रयासों की जानकारी दी। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने साक्षरता पखवाड़े को सफल बनाने और अधिकाधिक लोगों को साक्षरता अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया।






