निवाई में स्टूडेंट्स के लिए क्विज और साक्षरता कार्यशाला:40 स्टूडेंट्स ने लिया हिस्सा, भामाशाह ने भेंट किया इनवर्टर

Spread the love

निवाई में स्टूडेंट्स को शिक्षा, जागरूकता और आधुनिक संसाधनों से जोड़ने के लिए कई कार्यक्रम हुए। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में भारतीय मानक ब्यूरो जयपुर ने मानक क्लब के सदस्यों के लिए क्विज प्रतियोगिता कराई।

40 स्टूडेंट्स ने लिया हिस्सा

इस क्विज में महाविद्यालय के 40 छात्रों ने हिस्सा लिया। पहले साल के अभय चौधरी पहले, मनीष मीना दूसरे और राजेंद्र चौधरी व अयाज हुसैन गौरी तीसरे स्थान पर रहे। संस्थान की कार्यकारी प्रधानाचार्या और मानक क्लब प्रभारी विनीता मीना और सहप्रभारी गिरधर गोपाल खींची ने विजेताओं को इनाम दिए। गिरधर गोपाल खींची ने छात्रों को मानक क्लब के जागरूकता अभियानों के बारे में बताया।

उल्लास नव भारत साक्षरता पखवाड़े के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुनारा में साक्षरता जागरूकता कार्यशाला हुई। ब्लॉक समन्वयक साक्षरता रघुवीर स्वामी ने उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम और सर्वेयर व लर्नर के कामों की जानकारी दी।

प्रधानाचार्य बोले-इन क्षेत्रों में साक्षर होना जरूरी

प्रधानाचार्य रामेश्वर मीणा ने कहा कि गांवों के लोगों को बैंकिंग, खेती, व्यापार और डिजिटल क्षेत्र में साक्षर होना जरूरी है। आरपी राधेश्याम गुर्जर ने बताया कि साक्षरता सिर्फ पढ़ने-लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में समय के हिसाब से ज्ञान और ट्रेनिंग लेना भी इसका हिस्सा है।

वहीं, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हरिपुरा में भामाशाह और राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर के एडवोकेट आशीष कुमार चौहान ने अपनी मां स्वर्गीय प्रमिला चौहान के जन्मदिन पर शिक्षक दिवस के मौके पर करीब 25 हजार रुपए का इनवर्टर और बैटरी भेंट की। प्रधानाध्यापक पदम सौगानी ने बताया कि चौहान पहले भी स्कूल को कई चीजें दे चुके हैं। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष भरतलाल गुर्जर के साथ शिक्षक, छात्र और अभिभावक भी मौजूद थे।

Related Posts

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

Spread the love

Spread the loveआज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. अनूप कुमार कोटक बैंक के MD और CEO…

Read more

UPSC के 100 साल, मोदी बोले-ये गवर्नेंस तय करता है:संस्था के पहले अध्यक्ष अंग्रेज थे, 2 बार नाम बदला, हर साल 250 परीक्षाएं कराता है

Spread the love

Spread the lovePM मोदी ने UPSC के 100 साल पूरे होने पर गुरुवार को भारत मंडपम में कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि विकसित…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित