रक्षाबंधन पर बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी राखी:जेल में बंद भाइयों से मिलीं बहनें, पुलिस जवानों को भी बांधा रक्षा सूत्र

Spread the love

रक्षा बंधन के पर्व पर एक दूसरे को राखी बांधते हुए

रक्षाबंधन पर्व जिलेभर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। दिनभर बाजारों में रौनक रही। मिठाइयों की दुकानों पर विशेष रूप से काफी भीड़ नजर आई। रोडवेज बस स्टैंड पर भी दिनभर चहल-पहल बनी रही।

बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर लोगों ने देवी-देवताओं को भी राखी बांधी और जिले में सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। किसानों ने अपनी फसलों को भी राखी बांधकर अच्छी पैदावार की कामना की। ज्योतिष बाबूलाल शास्त्री ने बताया कि देर रात तक राखी बांधने के लिए शुभ समय रहेगा।

बाजारों में फैंसी और ईको-फ्रेंडली राखियों की मांग रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ रही। कपड़े, मिठाई और राखियों की दुकानों पर काफी चहल-पहल देखने को मिली। इस बार चंदन, रुद्राक्ष, जरी-जरदोजी और ईको-फ्रेंडली यानी बीज वाली राखियों की मांग भी रही। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर और लाइट वाली राखियां विशेष आकर्षण रहीं।

जेल में बंद भाइयों को भी बांधी राखी जिला जेल में भी बंदी भाइयों को राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में बहनें पहुंचीं। जेल प्रशासन की व्यवस्था के अनुसार बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान जेल परिसर में भाई-बहन के मिलन के भावुक दृश्य भी देखने को मिले।

पुलिस जवानों के राखी बांधती ब्रह्मकुमारी।

पुलिस जवानों के राखी बांधती ब्रह्मकुमारी।

महिलाओं को मिली निशुल्क यात्रा करने की सौगात रक्षाबंधन पर बहनों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए विभिन्न राज्यों के परिवहन निगमों ने विशेष बस सेवाएं शुरू कीं। राजस्थान में रक्षाबंधन के मौके पर 48 घंटे महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा के चलते बसों में महिलाओं की संख्या अधिक रही।

राखी पर्व पर 20 अतिरिक्त रोडवेज बसें मालपुरा, सवाई माधोपुर और नैनवां मार्ग पर चलाई गईं। बस स्टैंड पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

राखी पर नशामुक्ति की शपथ दिलाती ब्रह्माकुमारी बहनें।

राखी पर नशामुक्ति की शपथ दिलाती ब्रह्माकुमारी बहनें।

ब्रह्माकुमारी बहनों ने पुलिस जवानों को बांधा रक्षा सूत्र रक्षाबंधन के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, शाखा टोंक की ब्रह्माकुमारी बहनों ने कोतवाली पुलिस थाना टोंक, पुलिस लाइन टोंक और पुलिस थाना बनेठा पहुंचकर पुलिस अधिकारियों, जवानों और शहर के गणमान्य नागरिकों को आत्मस्मृति का तिलक लगाया। इसके बाद पवित्रता, प्रेम, सद्भाव और शुभभावना का रक्षा सूत्र बांधा गया। सभी का मुंह मीठा कराया गया और नशामुक्त एवं संस्कारयुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा दिलाई गई।

स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी अपर्णा दीदी ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं, बल्कि आत्मा और परमात्मा के अटूट, पवित्र एवं दिव्य संबंध की याद दिलाने वाला आध्यात्मिक उत्सव है।

ब्रह्माकुमारी पूनम दीदी ने रक्षाबंधन का आध्यात्मिक महत्व बताते हुए कहा कि सच्चा रक्षा सूत्र वह है, जो मनुष्य को बुराइयों, नकारात्मक विचारों और विकारों से बचने की प्रेरणा दे। पवित्रता, सम्मान और शुभ संकल्प ही रिश्तों को मजबूत और सुंदर बनाते हैं।

ब्रह्माकुमारी ऋतु दीदी ने संस्थान द्वारा भारत सरकार के सहयोग से संचालित 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान की जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों और नागरिकों को नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि नशे से मुक्त समाज ही स्वस्थ, सुरक्षित और विकसित भारत की आधारशिला है।

एक साथ राखी बांधकर वर्षों पुरानी परंपरा निभाई: ग्राम पंचायत पलाई में शर्मा ब्राह्मण परिवार की ओर से वर्षों से पांच भाइयों के परिवार में चली आ रही पारंपरिक रीति का निर्वहन करते हुए रक्षाबंधन पर्व सामूहिक रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान परिवार की बुआ, बहनों और भतीजियों ने एक साथ अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर मुँह मीठा कर उनके सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। ब्राह्मण शर्मा परिवार में रक्षाबंधन का आयोजन सामूहिक रूप से किया गया, जिसमें करीब परिवार के 50 से 60 सदस्यों ने एक साथ भाग लिया। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए।

परिवार के सदस्यों बाबू लाल शर्मा, विजय कुमार भारद्वाज, पंडित रामकिशन शर्मा, कैलाश शर्मा, महेंद्र शर्मा आदि ने बताया कि एक साथ सामूहिक रूप से रक्षाबंधन मनाने की यह परंपरा वर्षों से हमारे पूर्वजों ने शुरू की तो अब भी चली आ रही है। इस आयोजन का उद्देश्य परिवार के सभी सदस्यों को एक साथ जोड़ना और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं पारिवारिक एकता की भावना को मजबूत करना है। परिवार का कोई भी सदस्य बाहर रहने पर भी राखी के त्यौहार पर गांव जरूर आता है। सामूहिक आयोजन से परिवार के बुजुर्गों,महिलाओं, युवाओं और बच्चों में भी उत्साह नजर आया।

रक्षा बंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधती बहनें।

रक्षा बंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधती बहनें।

Related Posts

UNESCO वर्ल्ड-हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की 5 नई साइट:इनमें MP की उदयगिरि गुफाएं, गिन्नौरगढ़, बटेश्वर मंदिर, अबतक देश की 78 साइट दर्ज

Spread the love

Spread the loveUNESCO वर्ल्ड हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की पांच नई साइटें जोड़ी गई हैं। इनमें मध्य प्रदेश के विदिशा, धार, मुरैना और रायसेन जिले की चार साइट हैं।…

Read more

1990 तक भारत से पिछड़ा था चीन:फिर कैसे बदली किस्मत, अब अमेरिका भी झुक रहा; चीन के जादुई फॉर्मूले की पूरी कहानी

Spread the love

Spread the loveचीन के शांतो शहर का चेनघाई इलाका। यहां की एक गली प्लास्टिक के दाने बेचती है, दूसरी उनसे खिलौने बनाती है और तीसरी उन्हें पैक करके दुनिया भर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित