नई दिल्ली, 6 मिनट पहले

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती सिस्टम बन रहा है, जिसके मंगलवार तक चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है। बांग्लादेश ने इसका नाम ‘अर्नब’ रखा है। इससे पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्य प्रदेश समेत आठ राज्यों में आंधी-बारिश होने की आशंका है।

मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 24 सितंबर से कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में अब तक मानसून की 91% बारिश हो चुकी है।
उत्तर प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ रहा है, लेकिन पहाड़ों पर भारी बारिश से कई नदियां उफान पर हैं। उन्नाव में सड़कों पर नाव चलानी पड़ रही है। 24 सितंबर से पश्चिमी यूपी में बारिश का अलर्ट है।14 जिलों में अभी सामान्य से कम बारिश हुई है।
बिहार के पटना समेत 19 जिलों और छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट है। केरलम में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेज बारिश की आशंका है।
राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। सोमवार को राज्य में पूरे दिन मौसम साफ रहा। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 40°C रहा।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

ललितपुर में बेतवा का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है।

यूपी के उन्नाव में गंगा का पानी कई रिहाइशी इलाकों में भरा हुआ है।

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में बारिश से गणेश पंडालों को नुकसान पहुंचा।

बिहार के सुपौल में सोमवार को रुक-रुककर बारिश होती रही।

गुजरात के भावनगर में सोमवार को दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच डेढ़ इंच बारिश हुई।

केरलम में इडुक्की में भारी बारिश से सड़कें डूब गईं।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में धुंध छाई हुई है।







