युवक की हत्या, चाकू से कान काटकर मुरकियां लूटी:घर से 400 मीटर दूर मिला शव, परिजनों का हंगामा; प्रशासन के आश्वासन पर धरना खत्म

Spread the love

टोंक जिले में बदमाश युवक का कान काटकर सोने की मुरकियां लूट ले गए। युवक दूध बेचने जा रहा था। सुबह स्कूल जा रही उसकी भतीजी और अन्य छात्राओं ने घर से 400 मीटर दूर उसे खून से लथपथ देखकर परिजनों और गांव के लोगों को बताया।

परिजन पहुंचे तो युवक का सिर फटा था और दोनों कान कटे थे। इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो घायल युवक के पास चाकू पड़ा हुआ था। पुलिस ने युवक को सआदत हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक का मृत घोषित कर दिया।

घटना सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे बनेठा थाना क्षेत्र में धाबाई की झोपड़ियां की है। मृत युवक राजू लाल गुर्जर (40) धाबाई की झोपड़ियां का रहने वाला था। तीन भाइयों में वह सबसे छोटा और अविवाहित था।

पुलिस ने शुरुआती जांच में लूट के इरादे से हत्या की आशंका जताई है। आक्रोशित परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर सआदत हॉस्पिटल के बाहर प्रदर्शन किया।

इसके बाद गुर्जर नेता प्रहलाद खटाना के नेतृत्व में मृतक के परिजन समेत करीब 100 लोग अस्पताल से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठ गए। लोगों की मांग है कि हत्यारे शीघ्र पकड़े जाएं और परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाए। इसके बाद ही शव लेंगे। शाम को प्रशासन से आश्वासन के बाद धरना खत्म कर दिया।

बाइक से दूध बेचने के लिए निकला था

उनियारा DSP अशोक कुमार ने बताया – बनेठा थाना क्षेत्र की धाबाई की झोपड़ियां निवासी राजू लाल गुर्जर पुत्र नेनू लाल गुर्जर दूध बेचने जा रहा था। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो राजू लाल के दोनों कान कटे हुए थे। सोने की मुरकियां गायब थीं।

पुलिस ने घायल युवक को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को सआदत हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल के साथ आसपास के क्षेत्र से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

घटना की तीन तस्वीरें…

घटना की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

घटना की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

उनियारा DSP अशोक कुमार घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे।

उनियारा DSP अशोक कुमार घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे।

टोंक के सआदत हॉस्पिटल में हत्यारों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर परिजन धरने पर बैठ गए थे।

टोंक के सआदत हॉस्पिटल में हत्यारों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर परिजन धरने पर बैठ गए थे।

हत्यारों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग पर अड़ गए थे परिजन

घटना के बाद राजू लाल के परिजन सआदत अस्पताल में हत्यारों की गिरफ्तारी और आर्थिक मुआवजे की मांग को लेकर अड़ गए थे। टोंक DSP मृत्युंजय मिश्रा ने हत्यारों को पकड़ने के लिए 20 दिन का समय मांगा, गुर्जर नेता प्रहलाद सिंह खटाना ने 25 दिन का समय दिया। वहीं प्रशासन की ओर से आश्रितों को डेयरी बूथ आवंटित करने का आश्वासन दिया।

Related Posts

टोंक में एरिया डोमिनेशन, 407 गिरफ्तार:97 टीमों ने 363 ठिकानों पर दी दबिश, बदमाशों पर कसा शिकंजा

Spread the love

Spread the loveअपराधियों के खिलाफ चलाए गए एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत टोंक पुलिस ने जिलेभर में कार्रवाई करते हुए 407 लोगों को गिरफ्तार किया। अभियान में 351…

Read more

निवाई की दत्तवास पुलिस ने 50 आरोपियों को किया गिरफ्तार:32 जगहों पर की छापेमारी, 4 हिस्ट्रीशीटर और 5 फरार आरोपी भी पकड़े

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले की दत्तवास थाना पुलिस ने एक अभियान चलाकर 50 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीमों ने थाना क्षेत्र में 32 जगहों पर छापेमारी की। इस…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्टेटलेवल हॉकी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हारी टोंक टीम:अलवर-श्रीगंगानगर और भीलवाड़ा-हनुमानगढ़ में होंगे सेमीफाइनल मुकाबले

  • October 5, 2026
स्टेटलेवल हॉकी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हारी टोंक टीम:अलवर-श्रीगंगानगर और भीलवाड़ा-हनुमानगढ़ में होंगे सेमीफाइनल मुकाबले

टोंक में एरिया डोमिनेशन, 407 गिरफ्तार:97 टीमों ने 363 ठिकानों पर दी दबिश, बदमाशों पर कसा शिकंजा

  • October 5, 2026
टोंक में एरिया डोमिनेशन, 407 गिरफ्तार:97 टीमों ने 363 ठिकानों पर दी दबिश, बदमाशों पर कसा शिकंजा

अंडर-14 और अंडर-17 हॉकी टीमों का शानदार प्रदर्शन:दोनों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई, अब अजमेर और अलवर से मुकाबला

  • October 5, 2026
अंडर-14 और अंडर-17 हॉकी टीमों का शानदार प्रदर्शन:दोनों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई, अब अजमेर और अलवर से मुकाबला