
टोंक जिले की दत्तवास थाना पुलिस ने एक अभियान चलाकर 50 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीमों ने थाना क्षेत्र में 32 जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान लोकल और माइनर एक्ट में 3 केस दर्ज किए गए।कार्रवाई में चार सक्रिय हिस्ट्रीशीटर, तीन गिरफ्तारी वारंटी और अलग-अलग मामलों में तलशा किए जा रहे पांच आरोपी भी पकड़े गए।

साथ ही पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट में 10 बाइक भी जब्त की हैं।
पुलिस ने कहा-आगेे भी जारी रहेगी कार्रवाई
थानाधिकारी निरमा मीणा ने बताया-टोंक एसपी रोशन मीणा के निर्देश पर यह ऑपरेशन चलाया गया। इसका मकसद फरार अपराधियों को पकड़ना और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना था। पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।





