भारत 35 महीने से ICC वनडे रैकिंग में टॉप पर:सितंबर 2023 में पाकिस्तान को पीछे छोड़ा, तब से नंबर-1; न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर

Spread the love

भारतीय टीम ने ICC वनडे टीम रैंकिंग में नंबर-1 की पोजिशन बरकरार रखी है। ताजा रैंकिंग में उसके 116 रेटिंग पॉइंट्स हैं। न्यूजीलैंड 109 रेटिंग के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया 102 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर है।

भारतीय टीम सितंबर 2023 में पाकिस्तान को पीछे छोड़कर वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंची थी। टीम तब से यानी पिछले 35 महीने 18 दिन से टॉप पर बरकरार है।

पहली बार धोनी की कप्तानी में नंबर-1 बने

भारतीय क्रिकेट टीम जनवरी 2013 में एमएस. धोनी की कप्तानी में पहली बार ICC वनडे रैंकिंग में नंबर-1 टीम बनी थी। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज 3-2 से जीतकर यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया था।

भारत ने 2013 में इंग्लैंड को 3-2 से हराया था। इसके साथ ही भारत पहली बार ICC वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बना था।

भारत ने 2013 में इंग्लैंड को 3-2 से हराया था। इसके साथ ही भारत पहली बार ICC वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बना था।

साउथ अफ्रीका चौथे, पाकिस्तान पांचवें पर

साउथ अफ्रीका मौजूदा रैंकिंग में 102 रेटिंग पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है। पाकिस्तान 100 रेटिंग के साथ पांचवें और श्रीलंका 96 रेटिंग के साथ छठे नंबर पर है।

इंग्लैंड 93 रेटिंग के साथ सातवें और अफगानिस्तान 92 रेटिंग के साथ आठवें स्थान पर है। बांग्लादेश नौवें और वेस्टइंडीज 10वें स्थान पर है।

पाकिस्तान के 100 रेटिंग पॉइंट्स हैं।

पाकिस्तान के 100 रेटिंग पॉइंट्स हैं।

वनडे बल्लेबाजों में शुभमन गिल, टी-20 में ईशान किशन टॉप पर बरकरार

ICC बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग में टॉप-10 में कोई बदलाव नहीं है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल 801 रेटिंग पॉइंट्स के साथ टॉप पर बरकरार हैं। विराट कोहली (767 रेटिंग) तीसरे और रोहित शर्मा (758 रेटिंग) चौथे स्थान पर हैं।

वहीं टी-20 रैकिंग में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पहले स्थान पर बरकरार हैं। अभिषेक शर्मा (तीसरे स्थान) और तिलक वर्मा (सातवें स्थान) टॉप-10 में शामिल भारतीय हैं। टॉप-10 में सिर्फ एक बदलाव हुआ है। इंग्लैंड के फिल साल्ट ने साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को पीछे छोड़ चौथा स्थान हासिल किया है।

कैसे तय होती है ICC वनडे टीम रैंकिंग?

ICC की टीम रैंकिंग में टीम के मैचों के नतीजों के साथ उसके प्रदर्शन की निरंतरता को भी ध्यान में रखा जाता है। हर टीम की रेटिंग उसके प्रदर्शन और संबंधित मैचों के रेटिंग-वेट के आधार पर तय होती है। इसलिए केवल पॉइंट्स की संख्या से रैंक तय नहीं होती, बल्कि पॉइंट्स और मैचों के आधार पर बनी रेटिंग महत्वपूर्ण होती है।

Related Posts

रोहित की 63वीं वनडे फिफ्टी, बतौर ओपनर 10 हजार रन:ऋतुराज के साथ शतकीय साझेदारी; वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत-120/2, कोहली और गिल आउट

Spread the love

Spread the loveभारत ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 ओवर में 2 विकेट पर 120 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड क्रीज पर हैं। दोनों के…

Read more

भारत ने लगातार दूसरी बार जीता एशियाड क्रिकेट का गोल्ड:फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया, अभिषेक और तिलक की हाफ सेंचुरी

Spread the love

Spread the loveजीत सेलिब्रेट करते टीम इंडिया के खिलाड़ी। भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का गोल्ड…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव