
देवली ब्लॉक के स्टूडेंट्स ने एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास योजना के तहत आयोजित जिला स्तरीय साहित्यिक, सांस्कृतिक और लोक कला प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने जिले में पहला स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

यह प्रतियोगिता राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल, कोहना, टोंक में हुई थी।
दोनों समूहों में देवली ब्लॉक को फर्स्ट रैंक
समूह-1(कक्षा 5 से 8) में देवली ब्लॉक के आर्यन जैन, डिंपल महावर, कुणाल ठागरिया और यक्षिका मेहरा ने पहला स्थान पाया। समूह-2 (कक्षा 9 से 12) की साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में निशा कुमारी बैरवा, श्रुति वैष्णव, समीर बैरवा और महिमा शर्मा ने भी पहला स्थान हासिल किया।
10 में से 8 विजेता देवली ब्लॉक से
जिला स्तर पर कुल 10 प्रतियोगी विजेता बने, जिनमें से 8 देवली ब्लॉक के थे। यह देवली ब्लॉक के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चंद्र प्रकाश माहेश्वरी ने बताया – देवली ब्लॉक के विजेताओं में चार राजकीय महात्मा गांधी स्कूल देवली से थे। दो पीएम श्री देवली से, एक पीएम श्री दूनी से और एक शहीद सोहनलाल वर्मा उच्च प्राथमिक स्कूल देवली से थे। इन प्रतियोगिताओं का ब्लॉक स्तरीय आयोजन राजकीय महात्मा गांधी स्कूल देवली में हुआ था। ब्लॉक स्तर पर जीतने वाले विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और अच्छा प्रदर्शन किया।




