
भाजपा ने ब्यावर नगर परिषद और ब्यावर जिले की 4 नगरपालिकाओं में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। ब्यावर नगर परिषद में 60 वार्डों में से 57 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए हैं। वार्ड नंबर 22, 32 और 59 में अभी घोषणा बाकी है।
इसी तरह मसूदा नगर पालिका में 20 वार्डों में से 18, जैतारण नगर पालिका में 25 वार्डों में से 15, विजयनगर नगर पालिका में 40 वार्डों में 36 और रायपुर नगर पालिका में 25 वार्डों में से 23 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं।
ब्यावर नगर परिषद में भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट



सलूंबर नगर परिषद में भाजपा ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष का टिकट काटा
भाजपा ने सलूंबर नगर परिषद के 25 वार्डों के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। सलूंबर में वार्ड नंबर 2 से पूर्व पार्षद और नेता प्रतिपक्ष प्रभुलाल जैन ने दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी ने उनकी जगह उदयपुर देहात जिला मंत्री करण सिंह पंवार को प्रत्याशी बनाया है।

वार्ड नंबर 13 से नगर मंडल कार्यकारिणी सदस्य महेश गर्ग ने दावेदारी की थी, लेकिन टिकट नरेश वैष्णव को दिया गया। टिकट नहीं मिलने से नाराज महेश गर्ग ने निर्दलीय नामांकन भरा है। वार्ड नंबर 19 से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नंदलाल सुथार की बहू चंदा सुथार को टिकट मिला है। इसके अलावा वार्ड नंबर 8 से उदयपुर देहात के पूर्व उपाध्यक्ष कैलाश गांधी को टिकट दिया गया है।
सलूंबर नगर परिषद के लिए भाजपा की लिस्ट







